वीडियो: हेलीपैड नहीं, सड़क पर हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग! भौचक्के रह गए लोग, टला बड़ा हादसा

रुद्रप्रयाग, 7 जून 2025 — उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में उस वक्त हड़कंप मच गया जब क्रिस्टल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का एक हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी के चलते केदारनाथ धाम जाते समय बडासू क्षेत्र में सड़क पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी। हेलिकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें पांच यात्री, पायलट और सह-पायलट शामिल थे। […]

रुद्रप्रयाग, 7 जून 2025
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में उस वक्त हड़कंप मच गया जब क्रिस्टल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का एक हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी के चलते केदारनाथ धाम जाते समय बडासू क्षेत्र में सड़क पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी। हेलिकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें पांच यात्री, पायलट और सह-पायलट शामिल थे।

पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

हेलिकॉप्टर ने बड़ासू हेलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। टेकऑफ के कुछ ही देर बाद तकनीकी गड़बड़ी सामने आई, जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सड़क पर सुरक्षित लैंडिंग कर दी। इस साहसिक निर्णय से यात्रियों की जान बच गई।

स्थिति नियंत्रण में

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं, जबकि सह पायलट को हल्की चोटें आई हैं। उन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।

सीईओ यूकाडा ने दी जानकारी

यूकाडा (उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी) की सीईओ सोनिका ने जानकारी दी कि यह एक एहतियाती लैंडिंग थी। हेलिकॉप्टर ने सिरसी से उड़ान भरते समय निर्धारित हेलीपैड के बजाय सड़क पर सुरक्षित लैंडिंग की। डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है। अन्य सभी हेलीकॉप्टर सेवाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।

 

 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: UKSSSC पेपर लीक मामले में 63 लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UKSSSC भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने...

एक्शन : सृष्टि कंडारी मौत मामला में पति और ननद गिरफ्तार । जाँच जारी 

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में नवविवाहिता सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके पति सौरभ खत्री...

Related Posts