क्राइम: पोकलेन ऑपरेटर ने युवक को कुचलकर की निर्मम हत्या। आरोपी फरार..

कोटद्वार में देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुमखाल-सतपुली मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के कार्य में लगी पोकलेन मशीन के ऑपरेटर ने एक युवक को मशीन से कुचलकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। यह घटना क्षेत्र में सनसनी का कारण बन गई है। मिली जानकारी के अनुसार, किसी […]

कोटद्वार में देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुमखाल-सतपुली मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के कार्य में लगी पोकलेन मशीन के ऑपरेटर ने एक युवक को मशीन से कुचलकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। यह घटना क्षेत्र में सनसनी का कारण बन गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, किसी विवाद के बाद ऑपरेटर ने जानबूझकर युवक को पोकलेन मशीन से कुचल दिया। युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ऑपरेटर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार,शुरुआती जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Also Read This

ब्रेकिंग: इस IPS अफसर को बनाया WCCB में उप निदेशक

देहरादून। 22 अगस्त, नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रहलाद नारायण मीणा को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) में उप...

ब्रेकिंग: पूर्व IAS बने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त

देहरादून: उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व आईएएस अधिकारी दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग का आयुक्त...

Related Posts