श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का 300 बंदियों ने उठाया लाभ

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून द्वारा शनिवार को जिला कारागार, सुद्धोवाला में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 300 महिला एवं पुरुष बंदियों ने स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त कर लाभ उठाया। इस दौरान ईसीजी, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी महत्वपूर्ण जांचें नि:शुल्क की गईं, साथ ही जरूरतमंद बंदियों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं।

शिविर का उद्घाटन डीआईजी जेल दधि राम मौर्य ने किया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जेल प्रशासन और अस्पताल के संयुक्त प्रयास से बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं, जो कि एक सराहनीय कदम है।

अस्पताल की ओर से विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने शिविर में सेवाएं प्रदान कीं। इनमें मेडिसिन विभाग से डॉ. आशुतोष त्रिपाठी और डॉ. माणिक, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग से डॉ. अनुराधा कपिल, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ नौटियाल, नेत्र रोग विभाग के डॉ. राजेश्वर सिंह, तथा मनोरोग विभाग से डॉ. आस्था जैन शामिल रहे। इसके अतिरिक्त काउंसलर डॉ. कंचन डोभाल ने बंदियों की मानसिक स्थिति का आकलन कर परामर्श दिया।

शिविर के आयोजन में जेल प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। डीआईजी जेल दधि राम मौर्य, जेलर पवन कुमार कोठारी, जेल चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकित गुसाईं, फार्मासिस्ट अनिल सिंह सजवाण, मिनी चौहान और संदीप नेगी ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से उप वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी हरिशंकर गौड़ और जनसंपर्क अधिकारी दिनेश रतूड़ी ने भी शिविर संचालन में सक्रिय भागीदारी निभाई।

जिला कारागार प्रशासन ने मानवता की सेवा की इस पहल के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का आभार व्यक्त किया और अस्पताल द्वारा समाज के सभी वर्गों को सुलभ व गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता की सराहना की।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts