बड़ी खबर: सीएम धामी इस दिन पहुंचेंगे पुरोला । विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण..

उत्तरकाशी, 08 जून 2025 / नीरज उत्तराखंडी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार, 09 जून को एक दिवसीय दौरे पर जनपद उत्तरकाशी के पुरोला पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री का यह दौरा विकास कार्यों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्राप्त आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे हेलीकॉप्टर के माध्यम से पुरोला […]

उत्तरकाशी, 08 जून 2025 / नीरज उत्तराखंडी
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार, 09 जून को एक दिवसीय दौरे पर जनपद उत्तरकाशी के पुरोला पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री का यह दौरा विकास कार्यों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्राप्त आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे हेलीकॉप्टर के माध्यम से पुरोला के खेल मैदान हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके उपरांत वे 12:40 बजे कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे यमुना वैली के अंतर्गत विधानसभा पुरोला की संपूर्ण तथा विधानसभा यमुनोत्री की आंशिक क्षेत्रों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं के भूमि पूजन, शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

मुख्यमंत्री का देहरादून के लिए वापसी प्रस्थान अपराह्न 2:00 बजे निर्धारित है।

इस एक दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा जनपद को कई महत्वपूर्ण सौगातें दिए जाने की संभावना है। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आमजन में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है।

Also Read This

ब्रेकिंग: इस IPS अफसर को बनाया WCCB में उप निदेशक

देहरादून। 22 अगस्त, नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रहलाद नारायण मीणा को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) में उप...

ब्रेकिंग: पूर्व IAS बने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त

देहरादून: उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व आईएएस अधिकारी दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग का आयुक्त...

Related Posts