श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय: मानविकी संकाय के छात्रों को दी भावभीनी विदाई। जुबैर मिस्टर फेयरवेल और कुसुम बनीं मिस फेयरवेल

देहरादून, 9 जून 2025
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय में स्नातक सत्र 2022-25 के विद्यार्थियों के लिए सोमवार को भव्य विदाई समारोह (फेयरवेल पार्टी) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जहां छात्रों की आंखों में भविष्य के सुनहरे सपने झलकते दिखे, वहीं अपने साथियों और शिक्षकों से बिछड़ने का भावुक क्षण भी हर किसी की आंखें नम कर गया।

इस फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन जूनियर छात्रों द्वारा सीनियर बैच के सम्मान में किया गया। छात्रों ने जहां रैंप वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समां बांधा, वहीं कार्यक्रम के अंत में विभिन्न टाइटल्स भी वितरित किए गए।
कुसुम जोशी को ‘मिस फेयरवेल’ और जुबैर मलिक को ‘मिस्टर फेयरवेल’ चुना गया। वहीं अमित ‘मिस्टर परफेक्ट’ और आनिया त्यागी ‘मिस परफेक्ट’ के खिताब से नवाजे गए।

इस अवसर पर एसजीआरआर विश्वविद्यालय के प्रेजीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि विश्वविद्यालय से निकलने वाले छात्र-छात्राएं आने वाले समय में देश और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में ईमानदारी, परिश्रम और लगन को अपना मूलमंत्र बनाने की सलाह दी।

सामाजिक विज्ञान संकाय की डीन प्रो. प्रीति तिवारी ने कहा कि यह क्षण भावनाओं से भरा होता है, जब हम अपने विद्यार्थियों को एक नई यात्रा पर रवाना करते हैं। उन्होंने बताया कि यह मानविकी संकाय का पहला एनईपी (राष्ट्रीय शिक्षा नीति) बैच है, जो सफलता पूर्वक स्नातक की पढ़ाई पूरी कर रहा है।

प्रो. गीता रावत ने छात्रों को जीवन में हमेशा बेहतर करने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं प्रो. आशीष कुलश्रेष्ठ ने विश्वास जताया कि ये विद्यार्थी हमेशा विश्वविद्यालय का नाम गर्व से ऊंचा करेंगे।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने शानदार नृत्य, गायन और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। समापन पर सभी शिक्षकगण, नॉन-टीचिंग स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने इस पल को यादगार बनाया।

यह फेयरवेल न केवल एक समारोह था, बल्कि छात्रों के जीवन के नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक भी रहा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts