बड़ी खबर: बदरीनाथ से लौट रही 42 तीर्थयात्रियों से भरी बस में लगी आग।  टला बड़ा हादसा..

ऋषिकेश,  जून 2025 चारधाम यात्रा से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस में उस समय अफरातफरी मच गई जब भद्रकाली के समीप बस के इंजन में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि यातायात पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से सभी 42 यात्री सुरक्षित बचा लिए गए। घटना रात लगभग 8:05 बजे की बताई जा रही […]

ऋषिकेश,  जून 2025
चारधाम यात्रा से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस में उस समय अफरातफरी मच गई जब भद्रकाली के समीप बस के इंजन में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि यातायात पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से सभी 42 यात्री सुरक्षित बचा लिए गए। घटना रात लगभग 8:05 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बदरीनाथ से तीर्थयात्रियों को लेकर आ रही एक निजी बस (UK07PA 7650) जब भद्रकाली से ढालवाला की ओर मुड़ी, तो अचानक बस के आगे बाएं टायर के ऊपर इंजन से धुआं उठने लगा। मौके पर मौजूद मुनिकीरेती यातायात पुलिस के जवानों ने तुरंत शोर मचाकर चालक को आग की जानकारी दी।

बस चालक ने तत्परता दिखाते हुए हर्बल गार्डन के पास बस को रोका, वहीं यातायात पुलिस के जवानों ने बस में सवार सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद बस में लगे अग्निशमन यंत्र की सहायता से इंजन से उठ रही आग पर काबू पाया गया

कुछ ही देर में भद्रकाली पुलिस चौकी से भी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सभी तीर्थयात्रियों को दूसरे वाहन के माध्यम से ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप पहुंचाया गया।इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Also Read This

ब्रेकिंग: इस IPS अफसर को बनाया WCCB में उप निदेशक

देहरादून। 22 अगस्त, नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रहलाद नारायण मीणा को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) में उप...

ब्रेकिंग: पूर्व IAS बने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त

देहरादून: उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व आईएएस अधिकारी दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग का आयुक्त...

Related Posts