उपलब्धि: SGRR के योग छात्र ने 3 घंटे में रचा इतिहास।बनाया अनोखा रिकॉर्ड

  देहरादून, 18 जून 2025: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून के स्कूल ऑफ योगिक साइंस एंड नैचुरोपैथी के छात्र उत्तम अग्रहरि ने योग साधना के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए 3 घंटे 3 मिनट तक ताड़ासन की एक ही मुद्रा में खड़े रहकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया है। यह रिकॉर्ड इंडिया […]

 

देहरादून, 18 जून 2025:
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून के स्कूल ऑफ योगिक साइंस एंड नैचुरोपैथी के छात्र उत्तम अग्रहरि ने योग साधना के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए 3 घंटे 3 मिनट तक ताड़ासन की एक ही मुद्रा में खड़े रहकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया है। यह रिकॉर्ड इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।

इस अद्भुत उपलब्धि के लिए मंगलवार सुबह 10:28 बजे से रिकॉर्डिंग की लाइव प्रक्रिया शुरू की गई, जिसका समापन दोपहर 1:31 बजे हुआ। रिकॉर्ड की पुष्टि इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की प्रतिनिधि डॉ. श्वेता झा की उपस्थिति में की गई।

विश्वविद्यालय ने दी बधाई

उत्तम की इस ऐतिहासिक सफलता पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज, कुलपति डॉ. (प्रो.) कुमुद सकलानी और कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण

डीन डॉ. कंचन जोशी ने बताया कि उत्तम अग्रहरि एमएससी योगिक साइंस एंड अल्टरनेटिव थेरेपीज़ के छात्र हैं और एक मेधावी योग साधक के रूप में उनकी यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है। उत्तम की यह सफलता न केवल विश्वविद्यालय बल्कि पूरे उत्तराखंड और भारत के लिए गर्व का विषय है।

उत्तम की योग साधना को मिला सम्मान

उत्तम अग्रहरि की उच्च शिक्षा, आवास और भोजन की समस्त व्यवस्था श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय द्वारा की जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों को निरंतर प्रोत्साहित करता रहा है। इससे पहले भी विश्वविद्यालय के योग विभाग के छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई रिकॉर्ड बना चुके हैं।

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की जानकारी

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की अनुषांगिक संस्था है, जिसमें एशिया के 48 देश सदस्य हैं। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का मुख्यालय फरीदाबाद, हरियाणा में स्थित है, जहां अब तक 40,000 से अधिक रिकॉर्ड्स दर्ज हो चुके हैं।

कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख व्यक्ति

इस ऐतिहासिक अवसर पर डॉ. मालविका सती कांडपाल, डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद रयाल, डॉ. सरस्वती काला, डॉ. अनिल थपलियाल, डॉ. बिजेंद्र सिंह, डॉ. प्रेरणा और डॉ. ओम नारायण तिवारी सहित कई शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: UKSSSC पेपर लीक मामले में 63 लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UKSSSC भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने...

एक्शन : सृष्टि कंडारी मौत मामला में पति और ननद गिरफ्तार । जाँच जारी 

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में नवविवाहिता सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके पति सौरभ खत्री...

Related Posts