भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), देहरादून द्वारा द्विदिवसीय Capacity Building Programme।
भारतीय मानक ब्यूरो, द्वारा कृषि विभाग, उत्तराखण्ड शासन के सहयोग से Capacity Building Programme का आयोजन 18 एवं 19 जून 2025 को किया गया है। यह कार्यक्रम कृषि निदेशालय, नंदा की चौकी, देहरादून स्थित सभागार में प्रारंभ किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय मानक ब्यूरो के डायरेक्टर मिस्टर सौरभ तिवारी जी ने बताया की कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि विभाग के अधिकारियों को गुणवत्ता, मानकीकरण, प्रमाणीकरण तथा संबंधित प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक बनाना और उनके कार्य कौशल का विकास करना है, जिससे कृषि क्षेत्र में गुणवत्ता मानकों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।
यह पहल न केवल विभागीय दक्षता को बढ़ावा देगी, बल्कि उत्तराखण्ड में गुणवत्तायुक्त कृषि उत्पादों के उत्पादन और निर्यात को भी बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री के.सी. पाठक, निदेशक, कृषि विभाग, उत्तराखण्ड शासन भी मौजूद रहे
साथ ही साथ विशेष आमंत्रित विशेषज्ञ श्री सुरेश गोपाल, फैकल्टी, बीआईएस क्षमता निर्माण विशेषज्ञ ने कार्यक्रम के मुखिया बिंदु पर बात कर सभी प्रतिभाग अधिकारियों को आवश्यक जानकारी प्रदान कर उन्हें जागरूक किया । कार्यक्रम के दौरान अधिक संख्या में अधिकारियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

दून में BIS का द्विदिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम, कृषि अधिकारियों को दी गई गुणवत्ता मानकों की ट्रेनिंग
भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), देहरादून द्वारा द्विदिवसीय Capacity Building Programme। भारतीय मानक ब्यूरो, द्वारा कृषि विभाग, उत्तराखण्ड शासन के सहयोग से Capacity Building Programme का आयोजन 18 एवं 19 जून 2025 को किया गया है। यह कार्यक्रम कृषि निदेशालय, नंदा की चौकी, देहरादून स्थित सभागार में प्रारंभ किया गया । कार्यक्रम के दौरान भारतीय मानक […]




