विधायक ने ₹1.99 करोड़ की लागत से बने स्कूल भवन का किया लोकार्पण।आपदा के बाद छात्रों को मिला नया आश्रय

पुरोला। 19 जून( स ह) नीरज उत्तराखंडी 
बीते बुधवार पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने 1 करोड़ 99 लाख 62 हजार की लागत से निर्मित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिंवा (मोरी) के भवन का लोकार्पण किया ।
विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा इस विद्यालय का भवन वर्ष 2019 की भीषण आपदा से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था ! छात्रों को अध्ययन करने के लिए अपना भवन नहीं था लेकिन धामी सरकार ने और उनके निरन्तर प्रयास ने छात्रों एवं क्षेत्रवासियों का सपना साकार किया है जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर एवं उत्साह है।
इस दौरान उन्होंने विद्यालय के लिए भूमि दान करने वाले महानुभावों को सम्मानित किया! और विद्यालय की अन्य मांगो को पूर्ण करने का भरोसा दिया।
इस मौके पर विद्यालय सम्मान समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चौहान, मण्डल अध्यक्ष मोरी प्रेम सिंह चौहान, पूर्व प्रधान देवजानी जयराम चौहान , मण्डल महामंत्री सुखदेसिंह राणा मण्डल महामंत्री मोरी सुमन रावत ,प्रधान संगठन अध्यक्ष मोरी मनोज चौहान , पूर्व प्रधान चींवा उपेन्द्र चौहान मेला समिति अध्यक्ष मोरी प्रकाश चौहान निवर्तमान प्रधान चींवा जितेन्द्र चौहान , प्रधान बलावट संजय रावत , प्रधान कलीच प्रदीप राज , पूर्व प्रधान चींवा सतीश चौहान , पूर्व प्रधान माकुडी मोहनलाल सहित कई वरिष्ठ ज्येष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts