ब्रेकिंग: उत्तराखंड वन विभाग को मिला नया मुखिया..

देहरादून,  जून 2025 — उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी समीर सिन्हा को उत्तराखंड का नया मुखिया (हॉफ)नियुक्त किया गया है। वे धनंजय मोहन की जगह लेंगे, जिन्होंने अपनी सेवा समाप्ति से दो माह पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली। धनंजय मोहन, 1988 बैच के आईएफएस अधिकारी, […]

देहरादून,  जून 2025 — उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी समीर सिन्हा को उत्तराखंड का नया मुखिया (हॉफ)नियुक्त किया गया है। वे धनंजय मोहन की जगह लेंगे, जिन्होंने अपनी सेवा समाप्ति से दो माह पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली।

धनंजय मोहन, 1988 बैच के आईएफएस अधिकारी, अपने कार्यकाल के अंतिम चरण में थे। अपने सेवाकाल में उन्होंने वन संरक्षण, मानव-वन्यजीव संघर्ष में कमी और वन क्षेत्र के विकास को लेकर कई अहम निर्णय लिए। उनका अचानक लिया गया वीआरएस विभाग में चौंकाने वाला रहा।

समीर सिन्हा, 1991 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी हैं, जो राज्य और केंद्र सरकार के कई अहम पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।

सरकार ने उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है

 

Also Read This

ब्रेकिंग: इस IPS अफसर को बनाया WCCB में उप निदेशक

देहरादून। 22 अगस्त, नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रहलाद नारायण मीणा को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) में उप...

ब्रेकिंग: पूर्व IAS बने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त

देहरादून: उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व आईएएस अधिकारी दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग का आयुक्त...

Related Posts