बड़ी खबर: महेंद्र भट्ट फिर होंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष..

देहरादून महेंद्र भट्ट का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों ने जानकारी दी है कि भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष 1 जुलाई को औपचारिक रूप से घोषित किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया केंद्रीय नेतृत्व की देखरेख में और अधिकृत चुनाव अधिकारी द्वारा संचालित की जा रही है। वरिष्ठ नेताओं की […]

देहरादून

महेंद्र भट्ट का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों ने जानकारी दी है कि भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष 1 जुलाई को औपचारिक रूप से घोषित किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया केंद्रीय नेतृत्व की देखरेख में और अधिकृत चुनाव अधिकारी द्वारा संचालित की जा रही है।

वरिष्ठ नेताओं की भारी मौजूदगी और संगठन में महेंद्र भट्ट की पकड़ को देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार कोई अन्य प्रत्याशी मैदान में नहीं उतरेगा। यही कारण है कि उनके निर्विरोध निर्वाचन की संभावना प्रबल हो गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी और समर्थन ने महेंद्र भट्ट की स्थिति को और अधिक सुदृढ़ कर दिया है। भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक इस घोषणा को लेकर उत्साहित हैं और 1 जुलाई का इंतजार कर रहे हैं।

सोमवार को देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठन पर्व के तहत प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने पुनः प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की।

नामांकन के समय प्रदेश की राजनीति का पूरा शीर्ष नेतृत्व उपस्थित रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, गणेश जोशी, सहित कई राज्यसभा और लोकसभा सांसद, विधायक और भाजपा पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। इस व्यापक समर्थन से महेंद्र भट्ट का कद और मजबूत हो गया है।

 

Also Read This

एक्शन : सृष्टि कंडारी मौत मामला में पति और ननद गिरफ्तार । जाँच जारी 

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में नवविवाहिता सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके पति सौरभ खत्री...

जॉब ब्रेकिंग : आईआरईएल में निकली 73 पदों पर भर्ती । 2.40 लाख तक मिलेगी सैलरी

सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड ने अपनी...

Related Posts