बड़ी खबर: पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया आज होगी शुरू

  • हरिद्वार को छोड़ 12 जिलों में दो चरणों में होंगे चुनाव, 31 जुलाई को आएंगे परिणाम

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हरिद्वार को छोड़कर राज्य के अन्य 12 जिलों में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 2 जुलाई 2025 यानी आज से शुरू हो रही है। सभी जिलों में प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। राज्य निर्वाचन आयोग पंचायतों के कुल 66,418 पदों पर दो चरणों में चुनाव कराने जा रहा है।

नामांकन प्रक्रिया 2 से 5 जुलाई तक

दोनों चरणों के लिए नामांकन 2 जुलाई से 5 जुलाई तक हर रोज सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच 7 से 9 जुलाई के बीच सुबह 8 बजे से कार्य समाप्ति तक होगी। उम्मीदवार 10 और 11 जुलाई को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं।

इतने पदों पर होंगे चुनाव

राज्य के 89 विकासखंडों में चुनाव निम्नलिखित पदों के लिए होंगे:

  • ग्राम पंचायत सदस्य: 55,587
  • ग्राम प्रधान: 7,499
  • क्षेत्र पंचायत सदस्य: 2,974
  • जिला पंचायत सदस्य: 358

चुनाव प्रतीक आवंटन और मतदान तिथियां

नामांकन की प्रक्रिया संयुक्त रूप से सम्पन्न होगी, लेकिन दोनों चरणों के लिए चुनाव प्रतीक अलग-अलग तिथियों पर आवंटित किए जाएंगे:

  • पहले चरण के लिए 14 जुलाई
  • दूसरे चरण के लिए 18 जुलाई

चुनाव कार्यक्रम:

  • पहला चरण का मतदान: 24 जुलाई 2025
  • दूसरा चरण का मतदान: 28 जुलाई 2025
  • मतगणना व परिणाम घोषित: 31 जुलाई 2025

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts