बिग न्यूज: दून समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट..

देहरादून।
उत्तराखंड में मानसून ने पूरी रफ्तार पकड़ ली है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है और अब मौसम विभाग ने शनिवार 5 जुलाई के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया कि गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के 7 जिलों में विशेष रूप से तेज बारिश की संभावना है, जबकि शेष जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

इन जिलों में रहेगा भारी बारिश का खास अलर्ट

गढ़वाल मंडल के चार जिले – देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और चमोली
कुमाऊं मंडल के तीन जिले – नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर

इन जिलों में शनिवार को अधिकांश स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में भी रुक-रुक कर वर्षा की संभावना जताई गई है।

10 जुलाई तक बारिश का सिलसिला रहेगा जारी

मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 6 जुलाई से लेकर 10 जुलाई तक पूरे राज्य में लगातार हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। इसका प्रभाव पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में महसूस किया जाएगा।

लैंडस्लाइड और जलभराव का खतरा

बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और कई जगहों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। मैदानी जिलों में जलभराव की समस्या सामने आने लगी है, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मानसून ने 20 जून को दी थी दस्तक

गौरतलब है कि इस बार मानसून 20 जून को उत्तराखंड पहुंचा, लेकिन इससे पहले ही प्री-मानसून की बारिश राज्य में शुरू हो चुकी थी। मानसून की आधिकारिक दस्तक के बाद से बारिश की तीव्रता और फैलाव दोनों ही बढ़ चुके हैं। कई इलाकों में अब तक सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है।


जनता से अपील:

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि:

  • पहाड़ी इलाकों की यात्रा से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें।
  • भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।
  • नदी-नालों के किनारे ना जाएं।
  • बारिश के दौरान ड्राइविंग करते समय विशेष सावधानी बरतें।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts