श्री महंत इंदिरेश अस्पताल : दून में रॉटविलर हमले में घायल महिला की सर्जरी। मंत्री ने जाना हाल..

देहरादून, जुलाई 2025: राजधानी देहरादून में रॉटविलर नस्ल के खूंखार कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई कौशल्या देवी का इलाज श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में जारी है। सोमवार को उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अस्पताल पहुंचकर घायल महिला का हालचाल जाना और चिकित्सकों से बातचीत की।

सिर, हाथ और पैर पर गहरे जख्म, टूटीं हाथ की हड्डियां

कुत्तों के हमले में कौशल्या देवी के सिर, हाथ और पैर पर कई स्थानों पर गहरे घाव हुए हैं। डॉक्टरों के अनुसार, हाथ की हड्डियां भी टूट चुकी हैं, जिसके चलते सोमवार को उनका सर्जिकल ऑपरेशन किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि संक्रमण का खतरा अधिक होने के कारण महिला को मेडिकल निगरानी में रखा गया है

प्लास्टिक सर्जरी की पड़ सकती है जरूरत

मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने यह भी संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में प्लास्टिक सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है। उपचार के लिए हड्डी रोग, ईएनटी और प्लास्टिक सर्जरी विभागों की संयुक्त टीम महिला की देखरेख कर रही है।

मंत्री ने डॉक्टरों से की बातचीत

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अस्पताल पहुंचकर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. यश मोहन लाल और उनकी टीम से उपचार की जानकारी ली। उन्होंने महिला के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

ऑपरेशन टीम में शामिल रहे ये विशेषज्ञ:

  • डॉ. यश मोहन लाल – एसोसिएट प्रोफेसर, हड्डी रोग विभाग
  • डॉ. अनुपम शर्मा
  • डॉ. शुभ्रांशु
  • डॉ. पराग – एनेस्थीसिया विशेषज्ञ
  • डॉ. मेघना – एनेस्थीसिया विशेषज्ञ

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय पंडिता ने बताया कि डॉक्टरों की टीम पूरी तत्परता के साथ महिला के उपचार में लगी हुई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts