बड़ी खबर: प्रमुख सचिव की फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल से अफसरों से मांगे पैसे। SSP से शिकायत ..

देहरादून: उत्तराखंड सरकार के प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुंदरम के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी फोटो का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाई और उनके नाम से कई अधिकारियों व व्यक्तियों से पैसों की मांग की। प्रमुख सचिव ने इस फर्जीवाड़े की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से […]

देहरादून: उत्तराखंड सरकार के प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुंदरम के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी फोटो का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाई और उनके नाम से कई अधिकारियों व व्यक्तियों से पैसों की मांग की।

प्रमुख सचिव ने इस फर्जीवाड़े की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से की है। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके नाम और फोटो का दुरुपयोग करते हुए व्हाट्सएप पर कई लोगों से संपर्क किया गया और उन्हें भ्रमित कर आर्थिक सहायता की मांग की गई।

पूर्व में भी इसी तरह की ठगी की कोशिश की जा चुकी है, जिसमें विभागीय अधिकारियों को निशाना बनाया गया था। प्रमुख सचिव ने साइबर अपराध पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नंबर की तकनीकी जांच के साथ-साथ संदिग्ध की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है। अधिकारी वर्ग को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Also Read This

ब्रेकिंग: इस IPS अफसर को बनाया WCCB में उप निदेशक

देहरादून। 22 अगस्त, नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रहलाद नारायण मीणा को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) में उप...

ब्रेकिंग: पूर्व IAS बने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त

देहरादून: उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व आईएएस अधिकारी दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग का आयुक्त...

Related Posts