देहरादून, जुलाई 2025:
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून द्वारा डालनवाला स्थित चैशायर होम्स, प्रीतम रोड में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा शिविर में विशेष बच्चों सहित कुल 105 पुरुष एवं महिला मरीजों ने निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया।
विशेष बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान
शिविर में पहुंचकर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने ना केवल मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया बल्कि ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर जैसी महत्वपूर्ण जांचें भी बिना किसी शुल्क के की गईं। साथ ही सभी जरूरतमंदों को मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं।
शिविर का शुभारंभ डॉ. वेद प्रकाश पाठक ने किया
शिविर का विधिवत शुभारंभ चैशायर होम्स के चेयरमैन डॉ. वेद प्रकाश पाठक द्वारा किया गया। उन्होंने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा,
“श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज सदैव विशेष बच्चों व समाज के वंचित वर्गों की सेवा में अग्रणी रहते हैं। यह शिविर भी उन्हीं की सेवा भावना का प्रतीक है।”
चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम ने की सेवाएं प्रदान
इस शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विभिन्न विभागों के चिकित्सकों की टीम ने सेवाएं दी:
- डाॅ. साहिल गुप्ता – मेडिसिन विभाग
- डाॅं. सिमरन डांग – स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग
- डाॅ. दीक्षा लोहानी – नाक-कान-गला रोग विभाग
- डाॅ. पलाश बाउड़ी – नेत्र रोग विभाग
- डाॅ. मोहम्मद शाबान – शिशु एवं बाल रोग विभाग
शिविर की सफलता में सभी का योगदान
शिविर को सफल बनाने में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की जनसंपर्क टीम – उप वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी हरिशंकर गौड़ एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश रतूड़ी का अहम योगदान रहा। वहीं चैशायर होम्स की ओर से डॉ. वेद प्रकाश पाठक, सचिव प्रदीप श्रीवास्तव, अधीक्षिका ममता गुप्ता, डाॅ. जितेंद्र नाथ कल्हन और भूपेन्द्र सिंह ने भी इस सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई।




