बड़ी खबर: अवैध निर्माण पर फिर चला एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी का डंडा

देहरादून, जुलाई 2025:
देहरादून सहस्त्रधारा रोड और डोईवाला क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई को अंजाम दिया।

एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी मुख्यमंत्री धामी के कब्जामुक्त अभियान में सख्त रुख अपना रहे हैं, जो अब धरातल पर भी दिखने लगा हैं। एमडीडीए बंशीधर तिवारी लगातार अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं जिसमें लगातार निर्देश दे रहे हैं।

इसी क्रम में संयुक्त सचिव गौरव चटवाल ने ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई को अंजाम दिया।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने साफ किया है कि बिना स्वीकृत मानचित्र के किसी भी तरह की प्लॉटिंग या निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सहस्त्रधारा रोड में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

प्राधिकरण की टीम ने सहस्त्रधारा रोड के विभिन्न हिस्सों में लगभग 25 बीघा जमीन पर हो रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया।

  • डांडा लखौंड क्षेत्र में प्रवीन बंसल द्वारा 10–12 बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया।
  • ओम विहार निकट सहस्त्रधारा रोड में सुमित, मुक्ताक और राजेंद्र द्वारा की जा रही 8–10 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई हुई।
  • शिवगंगा मार्ग पर दीपक भट्ट द्वारा की जा रही 5–6 बीघा जमीन की अवैध प्लॉटिंग को भी ढहा दिया गया।

डोईवाला क्षेत्र में अवैध निर्माण सील

छिद्रवाला, हरिद्वार रोड डोईवाला क्षेत्र में भूषण कुमार द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के बनाए जा रहे व्यावसायिक भवन को सील कर दिया गया।

प्राधिकरण की कड़ी निगरानी

यह कार्रवाई संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेशों पर की गई। ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्यवाही में प्राधिकरण की टीमें और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी

  • सहस्त्रधारा रोड ध्वस्तीकरण टीम:
    • सहायक अभियंता: शैलेन्द्र सिंह रावत
    • अवर अभियंता: गौरव तोमर
    • सुपरवाइजर: लीलाधर जोशी
  • डोईवाला सीलिंग टीम:
    • सहायक अभियंता: प्रमोद मेहरा
    • अवर अभियंता: प्रवेश नौटियाल
    • सुपरवाइजर: अमर लाल भट्ट

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts