बड़ी खबर: दून की धड़कन ‘घंटाघर’ का हो रहा भव्य सौंदर्यीकरण..

देहरादून,  जुलाई 2025 उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के केंद्र में स्थित ऐतिहासिक घंटाघर इन दिनों अपने नई पहचान की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा और निर्देशन में जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में घंटाघर सौंदर्यीकरण कार्य तेजी से जारी है। यह स्थान न केवल देहरादून की ऐतिहासिक धरोहर है, बल्कि शहर […]

देहरादून,  जुलाई 2025
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के केंद्र में स्थित ऐतिहासिक घंटाघर इन दिनों अपने नई पहचान की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा और निर्देशन में जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में घंटाघर सौंदर्यीकरण कार्य तेजी से जारी है। यह स्थान न केवल देहरादून की ऐतिहासिक धरोहर है, बल्कि शहर की धड़कन के रूप में जाना जाता है।

शहर को सुगम, सुरक्षित और सुंदर बनाने के लिए जिलाधिकारी की अगुवाई में लगातार योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। इसी क्रम में घंटाघर का पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वयं निरंतर निरीक्षण कर मॉनिटरिंग कर रहे हैं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं।

घंटाघर को मिल रहा है मनमोहक रूप

घंटाघर परिसर में मखमली घास, आकर्षक लाइटिंग बॉर्डर, तथा हरियाली की विशेष सजावट की जा रही है। स्थान को इस तरह सजाया जा रहा है कि राहगीर यहां कुछ पल रुककर शहर की सुंदरता को निहार सकें। प्रशासन का प्रयास है कि यह स्थान स्मृति चिन्ह की तरह पर्यटकों के मन में बस जाए।

ऐतिहासिक विरासत को मिल रहा आधुनिक स्पर्श

घंटाघर न केवल देहरादून की ऐतिहासिक पहचान है, बल्कि उत्तराखंड राज्य की एक विरासत भी है। इस सौंदर्यीकरण के माध्यम से प्रशासन इस विरासत को आधुनिक स्पर्श के साथ सजाने में जुटा है। जिलाधिकारी की टीम घंटाघर के चारों ओर के स्थल को नवाचार और संस्कृति के मेल से विकसित कर रही है।

यह प्रयास देहरादून शहर को स्मार्ट सिटी मिशन की दिशा में और मजबूत बनाएगा तथा नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित वातावरण प्रदान करेगा।

Also Read This

ब्रेकिंग: पूर्व IAS बने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त

देहरादून: उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व आईएएस अधिकारी दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग का आयुक्त...

एसआईआर: 11.90 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी। 5.47 लाख नोटिस जारी, 3.95 लाख की सुनवाई संपन्न

देहरादून, 21 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत देहरादून जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम तेजी से आगे बढ़...

Related Posts