Ad
Ad

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: पुरोला और मोरी में निर्विरोध चुने गए दर्जनों प्रत्याशी 

उत्तरकाशी, 13 जुलाई 2025/नीरज उत्तराखंडी 
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में उत्तरकाशी के पुरोला और मोरी विकासखंड ने ग्रामीण लोकतंत्र की नई मिसाल पेश की है। नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद इन क्षेत्रों की कई ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायत सीटों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। यह घटनाक्रम न केवल आपसी सौहार्द का उदाहरण है, बल्कि लोकतंत्र के प्रति ग्रामवासियों की बढ़ती समझ और सामूहिक विकास की सोच को भी दर्शाता है।

पुरोला विकासखंड: 12 ग्राम प्रधान निर्विरोध चुने गए

पुरोला ब्लॉक में कुल 45 ग्राम पंचायत, 22 क्षेत्र पंचायत और 03 जिला पंचायत सीटें हैं। इनमें से 12 ग्राम पंचायतों और 2 क्षेत्र पंचायत सीटों पर प्रत्याशी आपसी सहमति से निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

ग्राम पंचायतों के निर्विरोध निर्वाचित प्रधान:

  • लमकोटी – बलवंत पंवार
  • स्यालुका – कृष्ण सिंह रावत
  • कंडियाल गांव -किरण जयाड़ा
  • कुमोला – धर्मेंद्र नेगी
  • मठ – दशरथी राणा
  • श्रीकोट – अरुणा सरियाल
  • सौंदाड़ी – काजल राणा
  • नेत्री – जगदीश
  • पोरा – त्रिलोक विजल्वाण
  • नागझाला – महेंद्र लाल
  • किमडार – बबीता पंवार
  • कामरा – अमृता देवी

क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित:

  • कुमोला – हरविंद सिंह
  • रोन- महावीर सिंह रावत

मोरी विकासखंड: 24 ग्राम प्रधान और 4 बीडीसी सदस्य निर्विरोध

मोरी विकासखंड में कुल 70 ग्राम पंचायत, 32 क्षेत्र पंचायत और 4 जिला पंचायत सीटें हैं। यहां 24 ग्राम पंचायत प्रधान और 4 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए।

क्षेत्र पंचायत निर्विरोध सदस्य:

  • हड़वाडी – सुननैयना
  • दोणी – विजेंद्री
  • कोट गांव – रीना देवी
  • कुकरेड़ा – निर्मला देवी

ग्राम पंचायतों के निर्विरोध निर्वाचित प्रधान:
ओसला (बृजमोहन लाल), ढाटमीर (हरि सिंह), कोट गांव (संगीता), खन्ना (राजेश प्रसाद), पुजेली (विनोद सिंह), खन्यासणी (किसन सिंह), सट्टा (बुजमाला), बरी (प्रिया देवी), हड़वाडी (प्रमीना देवी), देवरा (बीजूड़ी देवी), हलटाड़ी (मातबर सिंह), गुराड़ी (कैलाश प्रसाद), पौखरी (रुची देवी), खेड़मी (बनिता पंवार), भंक्वाड़ (जुदवीर कुमार), कुकरेड़ा (कली देवी), बैगल (पुनिता चौहान), भुटाणू (अतुल सिंह), मैंजणी (बलवीर रावत), आराकोट (निर्मला देवी), दुचाणु (कमलेश चौहान), डगोली (सुनिला), मौड़ा (विनोद सिंह), चिंवा (जयचंद)।

क्षेत्रवार मतदाता विवरण:

मोरी ब्लॉक:

  • कुल मतदाता: 31,085
  • ग्राम पंचायत: 70
  • क्षेत्र पंचायत: 32
  • जिला पंचायत: 4

जिला पंचायत सीटें:

  1. कोट गांव-जखोल: 17 ग्राम पंचायत, 9 क्षेत्र पंचायत, 8096 मतदाता
  2. दौणी: 13 ग्राम पंचायत, 6 क्षेत्र पंचायत, 5599 मतदाता
  3. नानई: 18 ग्राम पंचायत, 9 क्षेत्र पंचायत, 8030 मतदाता
  4. आराकोट-झोटाड़ी: 22 ग्राम पंचायत, 8 क्षेत्र पंचायत, 9360 मतदाता

पुरोला ब्लॉक:

  • ग्राम पंचायत: 45
  • क्षेत्र पंचायत: 22
  • जिला पंचायत: 3

जिला पंचायत सीटें:

  1. हुड़ोली: 17 ग्राम पंचायत, 7 क्षेत्र पंचायत, 8062 मतदाता
  2. मठ: 15 ग्राम पंचायत, 8 क्षेत्र पंचायत, 6598 मतदाता
  3. रामा वार्ड: 13 ग्राम पंचायत, 7 क्षेत्र पंचायत, 7000 मतदाता
Read Next Article Scroll Down

Related Posts