विधायक उमेश कुमार ने कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से की पुष्पवर्षा, हर की पौड़ी से लक्सर तक भक्ति की बयार

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के दौरान भक्ति और सेवा भाव चरम पर है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के बाद अब खानपुर विधायक उमेश कुमार ने भी हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया है। रविवार सुबह हरिद्वार के हर की पौड़ी से पुष्पवर्षा की शुरुआत हुई। इसके बाद लक्सर और विधानसभा क्षेत्र के […]

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के दौरान भक्ति और सेवा भाव चरम पर है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी के बाद अब खानपुर विधायक उमेश कुमार ने भी हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया है।

रविवार सुबह हरिद्वार के हर की पौड़ी से पुष्पवर्षा की शुरुआत हुई।
इसके बाद लक्सर और विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों पर भी फूलों की बारिश की गई।

उमेश कुमार ने कहा, “हर साल 5 करोड़ शिव भक्त कांवड़ यात्रा में आते हैं।
अगर इनमें से चंद लोग उपद्रव करते हैं, तो पूरे सनातन समाज को दोष नहीं देना चाहिए।”

उन्होंने साफ कहा कि जो लोग कानून तोड़ेंगे, उन्हें सज़ा जरूर मिलेगी।
लेकिन आस्था से जुड़े करोड़ों भक्तों का सम्मान भी बना रहना चाहिए।

उमेश कुमार पहले ऐसे विधायक हैं जो हर साल हेलीकॉप्टर से शिव भक्तों पर पुष्पवर्षा करते हैं।
उनकी आस्था और धार्मिक आयोजनों के प्रति सेवा का भाव अद्वितीय है।

वे केवल हिन्दू धर्म ही नहीं, सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।
समाज को एकजुट रखने और सौहार्द बनाने के लिए वे ऐसे प्रयास करते रहते हैं।

इस बार कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।
शुरुआत में जहां रोज़ाना 5 लाख भक्त आ रहे थे, अब ये संख्या 35-40 लाख प्रतिदिन हो गई है।

अब तक कुल 1.57 करोड़ कांवड़िये हरिद्वार पहुंच चुके हैं।
डाक कांवड़ की शुरुआत के बाद यह आंकड़ा तेज़ी से बढ़ रहा है।

रोजाना 40 लाख से अधिक शिवभक्त हरिद्वार की ओर रुख कर रहे हैं।
हरिद्वार, ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में प्रशासन हाई अलर्ट पर है।

बढ़ती भीड़ को देखते हुए शहर के बाहर पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है।
इसके अलावा ड्रोन और सीसीटीवी से पूरे मेला क्षेत्र पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है।
प्रशासन हर कांवड़िए की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है।

Also Read This

ब्रेकिंग: पूर्व IAS बने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त

देहरादून: उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व आईएएस अधिकारी दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग का आयुक्त...

एसआईआर: 11.90 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी। 5.47 लाख नोटिस जारी, 3.95 लाख की सुनवाई संपन्न

देहरादून, 21 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत देहरादून जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम तेजी से आगे बढ़...

Related Posts