बड़ी खबर: सभासद से अभद्रता मामले में कोतवाली में हंगामा। कॉन्स्टेबल को पड़ा दौरा..

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में माहौल तब गर्म हो गया जब नगर पालिका सभासद की पुलिस अभद्रता की शिकायत पर बोर्ड और व्यापारिक संगठन कोतवाली आ धमके। घंटों चले हंगामे के दौरान एक आरोपी कॉन्स्टेबल को दौरा पड़ने से माहौल और भी हो गया। पालिका सभासदों ने कोतवाली में पुलिस के खिलाफ धरना […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में माहौल तब गर्म हो गया जब नगर पालिका सभासद की पुलिस अभद्रता की शिकायत पर बोर्ड और व्यापारिक संगठन कोतवाली आ धमके। घंटों चले हंगामे के दौरान एक आरोपी कॉन्स्टेबल को दौरा पड़ने से माहौल और भी हो गया। पालिका सभासदों ने कोतवाली में पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।
मामले के अनुसार, मल्लीताल कोतवाली में गुरुवार दोपहर को एक सभासद अपने परिजनों को जान से मारने की धमकी देने की शिकायत लेकर पहुंचा। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने शिकायतकर्ता सभासद व अन्य सभासदों के साथ अभद्रता कर दी। आज इस शिकायत को लेकर पालिका सभासदों के साथ अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल भी पहुंची। सभासद व अन्य लोग कोतवाली के बाहर धरने पर बैठ गए। सभासद के समर्थन में सफाई कर्मचारी यूनियन, जिला बार के सदस्य, होटल एसोसिएशन, व्यापार मंडल आदि एकजुट हो गए।
अपर मॉल के सभासद पूरन बिष्ट ने बताया कि उनकी शिकायत पर पुलिस कर्मचारियों ने उनके साथ बदतमीजी की। धरने पर बैठे सभासदों ने आरोप लगाया की जब पुलिस वाले जनप्रतिनिधियों से अभद्रता कर सकते हैं तो आम नागरिकों से उनका कैसा व्यवहार कैसा होगा। आंदोलनरत सभासदों ने संबंधित कर्मचारीयो के ट्रांसफर की मांग की। सी.ओ.प्रमोद शाह ने कोतवाली पहुंचकर पालिकाध्यक्ष और सभासदों से वार्ता की। पुलिस ने आंदोलनरत लोगों से तीन दिन का समय मांगा और भरोसा दिलाया कि अगर आरोप सही पाए गए तो पुलिस कर्मियों के ऊपर कार्रवाई होगी।
विवाद के बीच एक आरोपी कॉन्स्टेबल को दौरा पड़ गया, जिनके लिए तत्काल अस्पाल से डॉक्टरों की टीम बुलाई गई और उन्हें अस्पताल भेजा गया।

Also Read This

एसआईआर: 11.90 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी। 5.47 लाख नोटिस जारी, 3.95 लाख की सुनवाई संपन्न

देहरादून, 21 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत देहरादून जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम तेजी से आगे बढ़...

बदहाल पैदल रास्तों और खराब मौसम के चलते मोरी अस्पताल नहीं पहुंच सकी अमीना, हेली सेवा भी नहीं भर सकी उड़ान

मोरी। 22 अगस्त 2026/नीरज उत्तराखंडी  दूरस्थ मोरी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं तक समय पर पहुंच न हो पाने का एक और दर्दनाक मामला सामने आया...

Related Posts