बड़ी खबर: DM के आदेश की नाफरमानी पड़ी भारी।राजस्व कानूनगो निलंबित

देहरादून, 29 जुलाई 2025 – देहरादून के गांधी रोड निवासी बुजुर्ग रविन्द्र सिंह की वर्षों पुरानी शिकायत पर आखिरकार जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सोमवार को जनता दर्शन में मिले शिकायतकर्ता की पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए संबंधित राजस्व कानूनगो राहुल देव को निलंबित कर दिया है। बुजुर्ग […]

देहरादून, 29 जुलाई 2025 – देहरादून के गांधी रोड निवासी बुजुर्ग रविन्द्र सिंह की वर्षों पुरानी शिकायत पर आखिरकार जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने सोमवार को जनता दर्शन में मिले शिकायतकर्ता की पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए संबंधित राजस्व कानूनगो राहुल देव को निलंबित कर दिया है।

बुजुर्ग फरियादी रविन्द्र सिंह का कहना था कि वर्ष 2018 में कलक्टर द्वारा धारा 28 के अंतर्गत पारित आदेश का अब तक क्रियान्वयन नहीं हुआ है।

उनका आरोप था कि संबंधित कानूनगो ने नक्शा दुरूस्ती की प्रक्रिया को जानबूझकर लटकाए रखा, जिससे उन्हें बार-बार तहसील के चक्कर लगाने पड़े।

प्रशासन के अनुसार, आदेश 16 मई 2018 को पारित हुए थे और आरके द्वारा 2023 में आर-6 में दर्ज किए गए थे। दिसंबर 2023 में माजरा कानूनगो को संबंधित दस्तावेज प्राप्त भी हो चुके थे, लेकिन नक्शा सुधार प्रक्रिया अधूरी ही रही।

एसडीएम और तहसीलदार की चेतावनियों के बावजूद नहीं सुधरे थे हालात

बताया जा रहा है कि इस मामले में एसडीएम और तहसीलदार द्वारा कई बार चेतावनी देने के बावजूद कानूनगो द्वारा कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई।

डीएम को जब यह मामला जनता दर्शन में बताया गया, तो उन्होंने तुरंत तहसीलदार सदर को पत्रावली प्रस्तुत करने का निर्देश दिया और तत्काल प्रभाव से कानूनगो को निलंबित कर दिया।

प्रशासन ने दिया साफ संदेश: लापरवाही बर्दाश्त नहीं

जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यों में लापरवाही और आदेशों की अवहेलना अब किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा, “जो कर्मचारी अपनी कार्यप्रवृत्ति नहीं सुधारेंगे, उन्हें भी अपनी बारी का इंतजार करना होगा।”

इस कार्रवाई के बाद से जिले के अन्य लापरवाह कर्मचारियों में भी खलबली मच गई है। डीएम के इस सख्त कदम को प्रशासनिक हलकों में कड़ा संदेश माना जा रहा है।

Also Read This

सखी वन स्टॉप सेंटर: महिलाओं को एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी जरूरी सुविधाएं,डीएम का बड़ा फैसला 

देहरादून, 23 जून 2026।नीरज उत्तराखंडी महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा और उत्पीड़न की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने सखी वन...

महिला टी-20 टूर्नामेंट में रोमांच: निंबस की धमाकेदार शुरुआत, इवॉल्व क्रिकेट अकादमी ने दर्ज धमाकेदार जीत

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित प्रथम स्व. बी.एस. नेगी वूमेन्स टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज शानदार मुकाबलों के साथ हुआ। उद्घाटन मैच...

Related Posts