हादसा: सेना की बस बदरीनाथ हाईवे पर पलटी, बाल-बाल बचे जवान | पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड के चमोली जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें भारतीय सेना के जवानों को लेकर जा रही बस पलट गई। यह दुर्घटना बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर सोनल क्षेत्र के पास हुई। हादसे में कुछ जवानों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। कैसे हुआ हादसा? […]

उत्तराखंड के चमोली जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें भारतीय सेना के जवानों को लेकर जा रही बस पलट गई। यह दुर्घटना बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर सोनल क्षेत्र के पास हुई। हादसे में कुछ जवानों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, सेना के जवानों से भरी बस जोशीमठ से रायवाला जा रही थी। तभी सोनल के समीप अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के समय ड्राइवर ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए बस को गहरी खाई की बजाय पहाड़ी की ओर मोड़ दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

जवानों को पहुंचाई गई चिकित्सा सुविधा

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। सभी जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिन्हें मामूली चोटें आई थीं, उन्हें 108 आपातकालीन सेवा एंबुलेंस के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग पहुंचाया गया। वहां पर सभी घायल जवानों का इलाज जारी है।

Also Read This

सखी वन स्टॉप सेंटर: महिलाओं को एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी जरूरी सुविधाएं,डीएम का बड़ा फैसला 

देहरादून, 23 जून 2026।नीरज उत्तराखंडी महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा और उत्पीड़न की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने सखी वन...

महिला टी-20 टूर्नामेंट में रोमांच: निंबस की धमाकेदार शुरुआत, इवॉल्व क्रिकेट अकादमी ने दर्ज धमाकेदार जीत

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित प्रथम स्व. बी.एस. नेगी वूमेन्स टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज शानदार मुकाबलों के साथ हुआ। उद्घाटन मैच...

Related Posts