बड़ी खबर: 11वीं की छात्रा और समुदाय विशेष के 30 वर्षीय युवक की दोस्ती से मचाबवाल। धमकी के बाद भड़का माहौल

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में 11वीं की छात्रा और 30 वर्षीय युवक के मामले में कोतवाली में परिजन व अन्यों के जमघट के बीच एक धर्म विशेष के व्यक्ति की धमकी से माहौल हुआ अशांत। हिंदूवादी संगठन के लोगों ने दिया शिकायती पत्र।
नैनीताल के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा 11 की हिन्दू छात्रा की 30 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति से दोस्ती हो गई। उनके बीच कथित रिश्तों को लेकर हिंदू-मुस्लिम बवाल मच गया है। बच्ची के कोतवाली में होने की जानकारी के बाद परिजन और संबंधी वहां पहुँच गए।

परिजन बच्ची को समझा ही रहे थे जब कोतवाली में भीड़ बढ़नी शुरू हो गई। पुलिस ने छात्रा की काउंसलिंग की ताकि मामले की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सके और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

मामला मल्लीताल कोतवाली में चल ही रहा था कि, उसी समय मस्जिद से निकलकर शोएब नामक व्यक्ति कोतवाली में आया और कोतवाल के सामने इस बार हिंदुओं को देख लेने की बात कहकर चला गया।
हिंदूवादी संगठनों ने मुस्लिम व्यक्ति का भड़काऊ व्यवहार देख कोतवाल से शिकायत की और तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। कोतवाली के बाहर देररात तक ‘जय श्री राम’ के नारे लगते रहे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts