रामनगर (Nainital News), 2 अगस्त 2025
उत्तराखंड की Dhami Government ने एक बार फिर अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए आज नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में Bulldozer Action चलाया।
इस कार्रवाई में तीन अवैध मजारों (Illegal Mazars) को ध्वस्त कर दिया गया। ये मजारें सरकारी जमीन (Government Land) पर दो हफ्ते पूर्व चिन्हित की गई थीं और प्रशासन द्वारा इन्हें हटाने का नोटिस पहले ही जारी कर दिया गया था।
सरकारी स्कूल के भीतर बनी मजार भी हटाई गई
जानकारी के अनुसार, एक मजार सरकारी स्कूल (Government School) परिसर में बनी थी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही थी। सवाल उठ रहे थे कि इससे स्कूली बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ता होगा। इस विवाद को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने आज इस मजार को भी हटा दिया।
Resort के अंदर बनी मजार को भी हटाया
प्रशासन के अनुसार, एक और मजार रामनगर स्थित एक बड़े Resort के भीतर अवैध रूप से बनाई गई थी। उसे Resort Owner की सहमति के बाद हटाया गया।
एडीएम नैनीताल का बयान
इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए एडीएम नैनीताल विवेक राय (ADM Vivek Rai) ने बताया कि जिन मजारों को हटाया गया, वे सभी अवैध थीं और इन्हें हटाने से दो सप्ताह पूर्व ही नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने बताया कि सभी मजारें पक्की सीमेंट स्ट्रक्चर थीं और इनके नीचे से कोई भी धार्मिक अवशेष (Religious Remains) नहीं मिले।
अब तक हटाई गईं 541 अवैध मजारें
धामी सरकार अब तक पूरे राज्य में सरकारी भूमि से 541 अवैध मजारों को हटवा चुकी है, और इन सभी में से किसी में भी धार्मिक अवशेष मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। यह इस बात का संकेत है कि इन ढांचों का निर्माण सिर्फ अवैध कब्जे (Illegal Encroachment) के उद्देश्य से किया गया था।
7000 एकड़ भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, Pushkar Singh Dhami Government अब तक 7000 एकड़ से ज्यादा सरकारी जमीन को encroachment-free कर चुकी है।
पंचायत चुनाव के बाद तेज हुई कार्रवाई
Panchayat Chunav 2025 के समाप्त होते ही धामी सरकार ने एक बार फिर anti-encroachment drive को तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही यह साफ कर चुके हैं कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Haridwar, Udham Singh Nagar और Nainital बने फोकस ज़ोन
अभी तक की सबसे अधिक Bulldozer Action हरिद्वार, उधम सिंह नगर और नैनीताल जिलों में देखने को मिल रही है। यहां पर अवैध धार्मिक ढांचों और अनाधिकृत कब्जों पर प्रशासन ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है।




