ब्रेकिंग: दून समेत कई जिलों में कल स्कूल बंद। आदेश जारी..

उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी (IMD Alert) एक बार फिर सही साबित हुई है। प्रदेश के कई जिलों में सुबह से लगातार भारी बारिश (Heavy Rainfall in Uttarakhand) हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है।

मौसम अलर्ट के बाद स्कूलों की छुट्टी

Dehradun Weather Department द्वारा जारी Red और Orange Alert के बाद राज्य के कई जिलों में स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

कुमाऊं क्षेत्र के Nainital, Bageshwar और Champawat जिलों में जिला अधिकारियों ने आंगनबाड़ी से लेकर इंटरमीडिएट तक के स्कूल (School Closure Due to Rain) आज बंद रखने के निर्देश जारी किए थे। इसी तरह Dehradun DM ने भी आज सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है।

अगले 48 घंटे बेहद संवेदनशील

India Meteorological Department (IMD) के अनुसार अगले 48 घंटे उत्तराखंड में Weather-Sensitive Period माने जा रहे हैं। भारी बारिश, तेज हवा, और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

इसी को देखते हुए अब तक हरिद्वार, पौड़ी और उधम सिंह नगर, देहरादून और चम्पावत के District Magistrates ने कल भी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं।

⚠️ प्रशासन अलर्ट मोड पर

राज्य प्रशासन पूरी तरह Alert Mode पर है और जिला आपदा प्रबंधन विभागों को 24×7 standby रहने के निर्देश दिए गए हैं।

लोकल पुलिस और SDRF टीमों को संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत राहत और बचाव कार्य किया जा सके।


जनता से अपील: बेवजह बाहर न निकलें

Uttarakhand Police और District Administration ने लोगों से अपील की है कि जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें, खासकर पहाड़ी और भूस्खलन-प्रवण इलाकों में।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts