उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक : आपदा और गैरसैण सत्र बजट को लेकर महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून/गैरसैंण। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा में 19 अगस्त से शुरू होने वाले मानसून सत्र में प्रदेश सरकार लगभग 5 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश करने जा रही है। इस बजट से विभिन्न विभागों की वित्तीय जरूरतों को पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उत्तरकाशी से […]

देहरादून/गैरसैंण। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा में 19 अगस्त से शुरू होने वाले मानसून सत्र में प्रदेश सरकार लगभग 5 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश करने जा रही है। इस बजट से विभिन्न विभागों की वित्तीय जरूरतों को पूरा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उत्तरकाशी से वर्चुअल माध्यम से कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। बैठक की शुरुआत हाल ही में आई आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। इसके बाद वित्त विभाग के प्रस्ताव पर विभागवार चर्चा करते हुए अनुपूरक बजट को मंजूरी दी गई।

कैबिनेट में आपदा प्रबंधन की प्रस्तुति
बैठक में सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने धराली और पौड़ी जिले के सैंजी गांव में आई आपदा और बचाव-राहत कार्यों पर विस्तृत प्रस्तुति दी।
मुख्यमंत्री धामी बीते तीन दिनों से धराली आपदा प्रभावित क्षेत्र में रहकर राहत कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं और प्रभावितों से मिल चुके हैं।

कैबिनेट में शामिल मंत्री
कैबिनेट बैठक में देहरादून से पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, वन मंत्री सुबोध उनियाल, पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा, और ग्राम्य विकास एवं कृषि मंत्री गणेश जोशी जुड़े।

मानसून सत्र की तैयारियां पूरी
विधानसभा सचिवालय के अनुसार, 19 से 22 अगस्त तक भराड़ीसैंण में मानसून सत्र आयोजित होगा और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Also Read This

ब्रेकिंग : मुनस्यारी के पूर्व थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान दोषी करार, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में सजा

सुशील खत्री,पिथौरागढ़।मुनस्यारी के तत्कालीन थानाध्यक्ष रहे प्रदीप सिंह चौहान को विशेष सत्र न्यायालय (एससी/एसटी एक्ट) पिथौरागढ़ ने एक चर्चित मामले में दोषी करार दिया...

बड़ी खबर: मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम। दून के मॉल और सचिवालय में लगेंगे स्टॉल

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम हैंडमेड राखियों की बढ़ी मांग, एनआरएलएम से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार की...

Related Posts