ब्रेकिंग: इस PCS अधिकारी को किया DM कार्यालय से अटैच। देखें आदेश ..

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बीच राहत और बचाव कार्य को गति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। आदेश के तहत संयुक्त सचिव (PCS-2023) गौरव चटवाल, मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण, को तत्काल प्रभाव से जिलाधिकारी उत्तरकाशी के कार्यालय में 10 […]

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बीच राहत और बचाव कार्य को गति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। आदेश के तहत संयुक्त सचिव (PCS-2023) गौरव चटवाल, मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण, को तत्काल प्रभाव से जिलाधिकारी उत्तरकाशी के कार्यालय में 10 दिनों के लिए अटैच किया गया है।

आदेश के निर्देश

राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि गौरव चटवाल को आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत और बचाव कार्यों में सक्रिय सहयोग प्रदान करना होगा। इस अवधि में वे DM उत्तरकाशी के प्रत्यक्ष नियंत्रण में कार्य करेंगे।
उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे तुरंत आदेश का पालन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय, उत्तरकाशी में अपनी सेवाएं सुनिश्चित करें।

क्यों लिया गया यह फैसला

धराली गांव में आई आपदा के बाद से इलाके में बचाव और राहत कार्य लगातार जारी हैं। भारी बारिश और भूस्खलन से कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और सड़क मार्ग बाधित हुआ है। प्रशासन की टीम प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और आवश्यक मदद उपलब्ध कराने में जुटी है।

Also Read This

FIR होते ही थाने पहुंचे विनोद आर्य! बोले- गिरफ्तार करो, नार्को टेस्ट भी कराओ

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े नए विवाद में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य गुरुवार को...

दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, 2 साल की बच्ची समेत दो की मौत; 5 घायल

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले में विकासनगर के हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की...

Related Posts