ब्रेकिंग: दून के सभी स्कूल बंद। आदेश जारी …

देहरादून,  अगस्त 2025। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के National Disaster Alert Portal द्वारा जारी ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार 11 अगस्त 2025 को देहरादून जिले में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा, कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली, और अत्यधिक तेज़ बारिश का दौर रहने की संभावना […]

देहरादून,  अगस्त 2025। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के National Disaster Alert Portal द्वारा जारी ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार 11 अगस्त 2025 को देहरादून जिले में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा, कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली, और अत्यधिक तेज़ बारिश का दौर रहने की संभावना है। इसके चलते जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा

मौसम विभाग द्वारा जारी ‘ऑरेंज अलर्ट’ में स्पष्ट किया गया है कि जिले के संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और त्वरित बाढ़ (फ्लैश फ्लड) की संभावना बढ़ सकती है। वर्तमान में भी कई क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा हो रही है, जिससे जोखिम और बढ़ गया है।

आदेश का पालन अनिवार्य

जिला मजिस्ट्रेट, देहरादून के आदेशानुसार, यह छुट्टी न केवल छात्रों बल्कि विद्यालय प्रबंधन और स्टाफ पर भी लागू होगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Also Read This

जॉब ब्रेकिंग : आईआरईएल में निकली 73 पदों पर भर्ती । 2.40 लाख तक मिलेगी सैलरी

सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड ने अपनी...

बद्रीनाथ धाम चोरी प्रकरण: चार दिन की रिमांड के बाद आरोपी प्रमोद नौटियाल ने SIT के सामने कबूला जुर्म, जांच जारी

गिरीश चंदोला / चमोलीबद्रीनाथ धाम में चढ़ावे और बहुमूल्य वस्तुओं की चोरी के चर्चित मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) को...

Related Posts