धराली आपदा: डीएम ने लिया राहत अभियान का जायजा। अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश..

रिपोर्ट: नीरज उत्तराखंडी | उत्तरकाशी, 11 अगस्त 2025 उत्तरकाशी जिले के धराली-हर्षिल क्षेत्र में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के बाद राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य आज सुबह स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे राहत अभियान का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने नदी किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों […]

रिपोर्ट: नीरज उत्तराखंडी | उत्तरकाशी, 11 अगस्त 2025

उत्तरकाशी जिले के धराली-हर्षिल क्षेत्र में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के बाद राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य आज सुबह स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे राहत अभियान का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने नदी किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही, प्रभावित परिवारों को खाद्यान्न, ईंधन, घरेलू गैस, कंबल और अन्य आवश्यक राहत सामग्री समय पर उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य में जुटा है और हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

आंशिक झील का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने हर्षिल के पास बनी आंशिक झील का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पानी की निकासी में बाधा बनने वाले पेड़ को तुरंत हटाने के आदेश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि झील से पानी का बहाव फिलहाल निर्बाध रूप से जारी है, लेकिन बाढ़ के साथ किनारे पर आए पेड़ से खतरा हो सकता है, इसलिए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

हैली से भेजी जा रही है राहत सामग्री

आपदा के कारण मार्ग क्षतिग्रस्त होने से धराली-हर्षिल में राहत सामग्री हैलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचाई जा रही है। जिला प्रशासन प्रभावित क्षेत्र में रसद, ईंधन, गैस सिलेंडर और कंबल जैसी आवश्यक वस्तुएं लगातार पहुंचा रहा है।

सभी राहत सामग्रियों का वितरण तेज़ी और प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है ताकि किसी भी परिवार को परेशानी न हो।

धराली-हर्षिल आपदा में प्रशासन की सक्रियता और त्वरित निर्णय से राहत कार्य में गति और प्रभावशीलता बनी हुई है।

Also Read This

ब्रेकिंग: इस IPS अफसर को बनाया WCCB में उप निदेशक

देहरादून। 22 अगस्त, नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रहलाद नारायण मीणा को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) में उप...

ब्रेकिंग: पूर्व IAS बने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त

देहरादून: उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व आईएएस अधिकारी दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग का आयुक्त...

Related Posts