ब्रेकिंग: इस जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल। देखें आदेश ..

नैनीताल, 11 अगस्त 2025

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी ताज़ा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 12 अगस्त 2025 को नैनीताल जिले में भारी से बहुत भारी बारिश और कहीं-कहीं अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। इस चेतावनी के तहत मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है

पूर्वानुमान के मुताबिक, जिले के विभिन्न हिस्सों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और अत्यंत तीव्र वर्षा का दौर देखने को मिल सकता है। वर्तमान में भी नैनीताल के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं तेज बारिश हो रही है, जिससे नदियों, नालों और गधेरों में जलस्तर बढ़ने और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

एक दिन का अवकाश घोषित

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट वंदना ने आदेश जारी करते हुए कहा कि 12 अगस्त (मंगलवार) को नैनीताल जिले के सभी सरकारी, अर्द्ध-सरकारी और निजी स्कूल (कक्षा 1 से 12 तक) एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि सभी शैक्षणिक संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्र इस आदेश का सख्ती से पालन करें। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts