एक्शन: दून में अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर चला एडीडीए का डंडा। जानिए

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने सख्त रुख अपनाते हुए विकासनगर, डोईवाला और सहसपुर क्षेत्रों में अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान कई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया और एक व्यावसायिक भवन को सील कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, सतीश अग्रवाल द्वारा छरबा, सहसपुर में लगभग 50 बिघा जमीन […]

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने सख्त रुख अपनाते हुए विकासनगर, डोईवाला और सहसपुर क्षेत्रों में अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान कई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया और एक व्यावसायिक भवन को सील कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, सतीश अग्रवाल द्वारा छरबा, सहसपुर में लगभग 50 बिघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। वहीं, एकजोत व अन्य द्वारा कैनाल रोड, पहाड़ी गली चौक, विकासनगर में लगभग 4 बिघा में चल रही अवैध प्लॉटिंग पर भी बुलडोजर चलाया गया।

इस कार्रवाई में सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियंता सिद्धार्थ सेमवाल, ललित नेगी, सुपरवाइजर प्यारे लाल जोशी और पुलिस बल मौजूद रहे।

इसके अलावा, सेहराब मलिक द्वारा बुड्डी चौक, सिमला बाईपास रोड पर बन रहे अवैध व्यावसायिक भवन को संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेश पर सील कर दिया गया। इस कार्रवाई में सहायक अभियंता विजय सिंह रावत, अवर अभियंता जितेन्द्र सिंह और सुपरवाइजर राकेश सिंह मौके पर मौजूद रहे।

MDDA अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण और प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Also Read This

ब्रेकिंग : मुनस्यारी के पूर्व थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान दोषी करार, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में सजा

सुशील खत्री,पिथौरागढ़।मुनस्यारी के तत्कालीन थानाध्यक्ष रहे प्रदीप सिंह चौहान को विशेष सत्र न्यायालय (एससी/एसटी एक्ट) पिथौरागढ़ ने एक चर्चित मामले में दोषी करार दिया...

बड़ी खबर: मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम। दून के मॉल और सचिवालय में लगेंगे स्टॉल

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम हैंडमेड राखियों की बढ़ी मांग, एनआरएलएम से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार की...

Related Posts