हादसा: हाईवे पर कार में अचानक लगी भीषण आग। महिला चालक ने कूदकर बचाई जान

हरिद्वार। हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर पतंजलि योगपीठ के पास आज सुबह एक कार में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार में सवार महिला चालक और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि, आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार […]

हरिद्वार। हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर पतंजलि योगपीठ के पास आज सुबह एक कार में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार में सवार महिला चालक और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि, आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर राख हो गई।

दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह से खाक हो चुकी थी।

घटना का विवरण
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा थाना बहादराबाद क्षेत्र के अंतर्गत हुआ। सुबह हाईवे पर चल रही कार में अचानक आग भड़क उठी। उस समय महिला चालक हरिद्वार से दिल्ली की ओर जा रही थी। आग लगते ही उसने तुरंत कार रोक दी और कूदकर बाहर आ गई।

फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Also Read This

ब्रेकिंग : मुनस्यारी के पूर्व थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान दोषी करार, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में सजा

सुशील खत्री,पिथौरागढ़।मुनस्यारी के तत्कालीन थानाध्यक्ष रहे प्रदीप सिंह चौहान को विशेष सत्र न्यायालय (एससी/एसटी एक्ट) पिथौरागढ़ ने एक चर्चित मामले में दोषी करार दिया...

बड़ी खबर: मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम। दून के मॉल और सचिवालय में लगेंगे स्टॉल

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम हैंडमेड राखियों की बढ़ी मांग, एनआरएलएम से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार की...

Related Posts