ब्रेकिंग: 14 अगस्त को इन जिलों में स्कूल बंद के आदेश

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तराखंड के कई जिलों में 14 अगस्त 2025 को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून से जारी पूर्वानुमान के अनुसार,  भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

इस चेतावनी के मद्देनजर, देहरादून , पौड़ी,चमोली,रुद्रप्रयाग, हरिद्वार , उत्तरकाशी, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, उधमसिंह नगर, चंपावत और अल्मोड़ा जिलों में संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी, निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्रों में 14 अगस्त का अवकाश घोषित किया गया है।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा प्राथमिकता

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून से जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली और जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) को सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

भारी बारिश से बिगड़ सकते हैं हालात

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क बंद होने, नदियों का जलस्तर बढ़ने और आवागमन बाधित होने जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts