पंचायत चुनाव बवाल: हाईकोर्ट के आसपास निषेधाज्ञा लागू। होगी अहम सुनवाई ..

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के 500 मीटर के दायरे में 18 अगस्त को निषेधाज्ञा लगा दी गई है। पंचायती चुनाव के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में हुए बबाल की कल है सुनवाई। सोमवार 18 अगस्त को मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ में नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव संबंधी याचिका पर […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के 500 मीटर के दायरे में 18 अगस्त को निषेधाज्ञा लगा दी गई है। पंचायती चुनाव के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में हुए बबाल की कल है सुनवाई।
सोमवार 18 अगस्त को मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ में नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव संबंधी याचिका पर सुनवाई होनी है। प्रशासन का मानना है कि इस कारण काफी संख्या में याचिकाकर्ता और उनके समर्थक यहां पहुचेंगे। इससे, शांति और कानून व्यवस्था बिगड़ने की संभावना है।

सुरक्षा की दृष्टि से परगना मजिस्ट्रेट, नैनीताल नवाजिश खलीक ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 में अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए उच्च न्यायालय के परिसर की सीमा से बाहर 500 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा आदेश पारित किया है।

इस निषेधाज्ञा के अनुसार, न्यायालय की 500 मीटर की परिधि के भीतर तय अवधि में जिला मजिस्ट्रेट अपर जिला मजिस्ट्रेट की पूर्वानुमति के बिना किसी सार्वजनिक स्थान पर पांच या पांच से अधिक व्यक्ति समूह के रूप में एकत्रित नहीं होंगे।

ये लोग कोई सार्वजनिक सभा नहीं करेंगे और ना ही जुलूस निकालेंगे।इस परिधि में कोई भी व्यक्ति लाठी, डंडा, बल्लम, अग्नि शस्त्र, अग्नेयास्त्र, तलवार, विस्फोटक आदि लेकर नहीं जाएगा। यहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस सुरक्षाकर्मी इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। निषेधाज्ञा तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

Also Read This

ब्रेकिंग : मुनस्यारी के पूर्व थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान दोषी करार, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में सजा

सुशील खत्री,पिथौरागढ़।मुनस्यारी के तत्कालीन थानाध्यक्ष रहे प्रदीप सिंह चौहान को विशेष सत्र न्यायालय (एससी/एसटी एक्ट) पिथौरागढ़ ने एक चर्चित मामले में दोषी करार दिया...

बड़ी खबर: मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम। दून के मॉल और सचिवालय में लगेंगे स्टॉल

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम हैंडमेड राखियों की बढ़ी मांग, एनआरएलएम से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार की...

Related Posts