एक्शन: अवैध निर्माण पर फिर चला एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी का डंडा

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने आज देहरादून और ऋषिकेश में अवैध निर्माण व प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कई भवनों को ध्वस्त और सील कर दिया। प्राधिकरण ने साफ संदेश दिया है कि शहर में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या प्लॉटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऋषिकेश में हरि रेजीडेंसी पर कार्रवाई […]

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने आज देहरादून और ऋषिकेश में अवैध निर्माण व प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कई भवनों को ध्वस्त और सील कर दिया। प्राधिकरण ने साफ संदेश दिया है कि शहर में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या प्लॉटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ऋषिकेश में हरि रेजीडेंसी पर कार्रवाई

ऋषिकेश के बीरभद्र रोड, न्यू आवास विकास कॉलोनी स्थित हरि रेजीडेंसी में दुष्यंत सेठी द्वारा किए गए अवैध बहुमंजिला निर्माण पर बुलडोजर चला। मौके पर सहायक अभियंता शशांक सक्सेना, राजेन्द्र बहुगुणा, शैलेन्द्र सिंह रावत, निशांत कुकरेती सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

देहरादून में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

देहरादून के रूपनगर बद्रीपुर क्षेत्र में आशोक कुकसाल द्वारा लगभग 5 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान सहायक अभियंता प्रमोद मेहरा, अवर अभियंता विक्रम सिंह और पुलिस बल ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

छिदरवाला और ऋषि विहार में सीलिंग

  • छिदरवाला में भूषण कुमार द्वारा किए गए अवैध व्यावसायिक निर्माण को सील किया गया।
  • वहीं, ऋषि विहार, देहरादून में नज़ीर अहमद के अवैध व्यावसायिक निर्माण को संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेश पर सील कर दिया गया।

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का बयान

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि,
“देहरादून और ऋषिकेश में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण या प्लॉटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारा उद्देश्य शहर को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और टिकाऊ बनाना है। भविष्य में भी नियम तोड़ने वालों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले एमडीडीए से विधिवत स्वीकृति लें और नियमों का पालन करें।

Also Read This

ब्रेकिंग : मुनस्यारी के पूर्व थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान दोषी करार, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में सजा

सुशील खत्री,पिथौरागढ़।मुनस्यारी के तत्कालीन थानाध्यक्ष रहे प्रदीप सिंह चौहान को विशेष सत्र न्यायालय (एससी/एसटी एक्ट) पिथौरागढ़ ने एक चर्चित मामले में दोषी करार दिया...

बड़ी खबर: मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम। दून के मॉल और सचिवालय में लगेंगे स्टॉल

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम हैंडमेड राखियों की बढ़ी मांग, एनआरएलएम से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार की...

Related Posts