ब्रेकिंग: नैनीताल जिला पंचायत चुनाव परिणाम आज होंगे जारी। धारा 144 लागू

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के आज नतीजे घोषित होने जा रहे हैं। बीती 14 अगस्त को चुनाव के दौरान 5 पंचायत सदस्यों के कथित अपहरण का मामला सुर्खियों में रह था। आज दोपहर में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चुनाव मैदान की घोषणा करेंगी। प्रशासन ने चुनाव परिणामों […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के आज नतीजे घोषित होने जा रहे हैं। बीती 14 अगस्त को चुनाव के दौरान 5 पंचायत सदस्यों के कथित अपहरण का मामला सुर्खियों में रह था।
आज दोपहर में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चुनाव मैदान की घोषणा करेंगी। प्रशासन ने चुनाव परिणामों के बाद जुलूस, नारेबाजी और भीड़ पर रोक लगाई है। नैनीताल के मुख्य कोषागार और जिला कार्यालय के 500 मीटर दायरे में धारा 144 लागू की गई है।
बिना अनुमति के पांच या उससे अधिक व्यक्तियों का एकत्र होना, जुलूस निकालना, नारेबाजी करना एवं किसी भी प्रकार की सार्वजनिक सभा आयोजित करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही, किसी भी प्रकार के घातक हथियार, लाठी-डंडा, तलवार, आग्नेयास्त्र, विस्फोटक आदि लेकर परिसर में प्रवेश करना सख्ती से वर्जित रहेगा।
परगना मजिस्ट्रेट ने चेतावनी दी है कि इन आदेशों का उल्लंघन भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के अंतर्गत दंडनीय अपराध माना जाएगा। अतः किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
यह आदेश आज तत्काल प्रभाव से लागू होकर आज की मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे शांति और सौहार्द्र बनाए रखने में सहयोग करें।

Also Read This

दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, 2 साल की बच्ची समेत दो की मौत; 5 घायल

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले में विकासनगर के हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की...

बिग ब्रेकिंग : 17 IAS-PCS अधिकारियों के भी ट्रांसफर , देंखे लिस्ट 

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य सिविल सेवा और सचिवालय सेवा के 17 अधिकारियों की...

Related Posts