ब्रेकिंग: भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र में हंगामा। इस समय तक स्थगित हुई सदन की कार्यवाही

रिपोर्ट: विनोद कोठियाल  भराड़ीसैंण। उत्तराखण्ड विधानसभा के भराड़ीसैंण सत्र के दौरान विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। विपक्षी दलों ने राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर चर्चा की मांग की और नियम 310 के तहत सवाल उठाए। सदन के भीतर विपक्षी सदस्य नारेबाजी करने लगे, जिसके चलते कार्यवाही बाधित हो गई। विपक्ष की मांग थी कि सरकार […]

रिपोर्ट: विनोद कोठियाल 

भराड़ीसैंण। उत्तराखण्ड विधानसभा के भराड़ीसैंण सत्र के दौरान विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। विपक्षी दलों ने राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर चर्चा की मांग की और नियम 310 के तहत सवाल उठाए। सदन के भीतर विपक्षी सदस्य नारेबाजी करने लगे, जिसके चलते कार्यवाही बाधित हो गई।

विपक्ष की मांग थी कि सरकार कानून-व्यवस्था के सवाल पर तुरंत चर्चा कराए। हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 3 बजे तक स्थगित कर दिया।

इस बीच, कर्णप्रयाग में भी उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने स्थायी राजधानी समेत अन्य मांगों को लेकर विरोध जताया। यह प्रदर्शन भराड़ीसैंण के दिवालीखाल बैरियर पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

विपक्ष के हंगामेदार रुख और सड़क पर हो रहे प्रदर्शनों से विधानसभा सत्र का माहौल गर्म हो गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में स्थायी राजधानी और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दे सत्र की कार्यवाही को और भी प्रभावित कर सकते हैं।

Also Read This

दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, 2 साल की बच्ची समेत दो की मौत; 5 घायल

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले में विकासनगर के हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की...

बिग ब्रेकिंग : 17 IAS-PCS अधिकारियों के भी ट्रांसफर , देंखे लिस्ट 

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य सिविल सेवा और सचिवालय सेवा के 17 अधिकारियों की...

Related Posts