थप्पड़ का बदला: 9वीं कक्षा के छात्र ने शिक्षक पर तमंचे से चलाई गोली। आईसीयू में भर्ती

काशीपुर (उत्तराखंड): उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में बुधवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया। एक निजी स्कूल में 9वीं कक्षा के छात्र ने अपने भौतिक विज्ञान के शिक्षक पर क्लास के दौरान तमंचे से गोली चला दी। गोली दाएं कंधे के नीचे लगने से शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें […]

काशीपुर (उत्तराखंड): उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में बुधवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया। एक निजी स्कूल में 9वीं कक्षा के छात्र ने अपने भौतिक विज्ञान के शिक्षक पर क्लास के दौरान तमंचे से गोली चला दी। गोली दाएं कंधे के नीचे लगने से शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना कैसे हुई?

पुलिस के अनुसार, बुधवार फिजिक्स की क्लास खत्म होने के बाद इंटरवल की घंटी लगते ही शिक्षक बाहर निकल रहे थे। तभी छात्र ने टिफिन बॉक्स से तमंचा निकालकर पीछे से गोली चला दी। फायरिंग के बाद छात्र भागने की कोशिश करने लगा लेकिन अन्य शिक्षकों ने उसे पकड़ लिया।

शिक्षक की हालत गंभीर

घायल शिक्षक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका करीब तीन घंटे का ऑपरेशन चला। सर्जन ने बताया कि गोली गर्दन के पास रीढ़ की हड्डी में फंसी थी, जिसे निकाल लिया गया है। वर्तमान में उन्हें आईसीयू में रखा गया है और 72 घंटे बाद उनकी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

वजह क्या थी?

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना से दो दिन पहले शिक्षक ने क्लास में सवाल का जवाब न देने पर छात्र को डांटकर थप्पड़ मार दिया था। इसी बात की खुन्नस में छात्र ने यह खतरनाक कदम उठाया।

  • आरोपी छात्र सुबह घर से बैग में टिफिन के अंदर तमंचा छिपाकर स्कूल लाया।
  • चौथे पीरियड के बाद इंटरवल की घंटी बजते ही उसने गोली चला दी।
  • पुलिस ने नाबालिग छात्र को संरक्षण गृह भेजते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

मामला दर्ज, जांच जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिक्षक की तहरीर पर आरोपी छात्र के खिलाफ आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास (IPC 307) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही यह जांच की जा रही है कि नाबालिग छात्र के पास तमंचा कहां से आया।

Also Read This

जॉब ब्रेकिंग : आईआरईएल में निकली 73 पदों पर भर्ती । 2.40 लाख तक मिलेगी सैलरी

सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड ने अपनी...

बद्रीनाथ धाम चोरी प्रकरण: चार दिन की रिमांड के बाद आरोपी प्रमोद नौटियाल ने SIT के सामने कबूला जुर्म, जांच जारी

गिरीश चंदोला / चमोलीबद्रीनाथ धाम में चढ़ावे और बहुमूल्य वस्तुओं की चोरी के चर्चित मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) को...

Related Posts