एक्सक्लूसिव वीडियो: आत्महत्या मामले में भाजपा नेता हिमांशु चमोली गिरफ्तार। आत्महत्या से पहले युवक ने ठहराया था जिम्मेदार

डोईवाला के रहने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली को श्रीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । कल डोईवाला के कोठारी मोहल्ला निवासी जितेंद्र नेगी ने भाजपा नेता हिमांशु चमोली पर आधा करोड़ से अधिक की ठगी करने का आरोप लगाते हुए गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी और एक […]

डोईवाला के रहने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली को श्रीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।
कल डोईवाला के कोठारी मोहल्ला निवासी जितेंद्र नेगी ने भाजपा नेता हिमांशु चमोली पर आधा करोड़ से अधिक की ठगी करने का आरोप लगाते हुए गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी और एक वीडियो जारी करते हुए कहा था कि उसकी आत्महत्या के लिए सीधे-सीधे हिमांशु चमोली जिम्मेदार है।जितेंद्र नेगी ने श्रीनगर में आत्महत्या की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने पर्वतजन को बताया कि हिमांशु चमोली को गिरफ्तार कर दिया गया है और मुकदमा लिखा जाने की तैयारी की जा रही है । साथ ही पंचायतनामा की भी तैयारी की जा रही हैं। पुलिस को सुबह नौ बजे घटना की जानकारी मिली थी। अब मृतक के पोस्टमार्टम के बाद ही आत्महत्या का समय पता लगेगा।

देखें विडियो: 

आत्महत्या करने से पहले मृतक युवक जितेंद्र नेगी ने एक वीडियो जारी करके हिमांशु चमोली द्वारा ठगी का पूरा विवरण देते हुए हिमांशु चमोली को जिम्मेदार बताया था, कोठारी मोहल्ला स्थित मृतक जितेंद्र चमोली के घर पर ताला लगा है और उसके परिजन श्रीनगर रवाना हो चुके हैं ।
गौर तलब है कि वीडियो में जितेन्द्र नेगी ने हिमांशु चमोली पर लगभग 57 लख रुपए से अधिक की ठगी करने का आरोप लगाया है इसमें मृतक युवक ने कहा है कि जितेंद्र चमोली हिमांशु चमोली ने उससे समय-समय पर लाखों रुपए के मोबाइल अपनी पत्नी और भाई के नाम पर ले लिए।
साथ ही जमीन दिलाने के नाम पर भी उससे लाखों रुपए ऐंठ लिया, साथ ही एक न्यूज़ चैनल शुरू करने के नाम पर भी उनसे लाखों रुपए की ठगी की गई और अब जब पैसे जितेंद्र चमोली से वापस मांगे गए तो वह साफ मुकर गया इसलिए उसके पास आत्महत्या करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है उसने साफ-साफ अपने वीडियो में हिमांशु चमोली को अपनी आत्महत्या के लिए दोषी ठहराया है।

Also Read This

ब्रेकिंग : मुनस्यारी के पूर्व थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान दोषी करार, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में सजा

सुशील खत्री,पिथौरागढ़।मुनस्यारी के तत्कालीन थानाध्यक्ष रहे प्रदीप सिंह चौहान को विशेष सत्र न्यायालय (एससी/एसटी एक्ट) पिथौरागढ़ ने एक चर्चित मामले में दोषी करार दिया...

बड़ी खबर: मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम। दून के मॉल और सचिवालय में लगेंगे स्टॉल

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम हैंडमेड राखियों की बढ़ी मांग, एनआरएलएम से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार की...

Related Posts