हादसा: शादी के एक महीने बाद नवविवाहित युवक की मौत, पत्नी गंभीर घायल, डीसीएम चालक फरार

रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। झबरेड़ा में एक छोटे डीसीएम ने बुलेट सवार नवविवाहित दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। जानकारी के मुताबिक, जयकिशन (29) अपनी पत्नी के साथ […]

रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। झबरेड़ा में एक छोटे डीसीएम ने बुलेट सवार नवविवाहित दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, जयकिशन (29) अपनी पत्नी के साथ बुलेट से झबरेड़ा की ओर जा रहा था। जैसे ही दंपति साबतवाली गेट के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार छोटे डीसीएम वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर झबरेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल रुड़की ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जयकिशन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसकी पत्नी को गंभीर हालत में करौंदी आरोग्यम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

परिजनों के मुताबिक, जयकिशन की शादी पिछले महीने 11 जुलाई को हुई थी। परिवार की खुशियां अभी पूरी तरह से बसी भी नहीं थीं कि यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल में रिश्तेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे परिवार में मातम छा गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,आरोपी डीसीएम चालक हादसे के बाद फरार हो गया। पुलिस वाहन और चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

ब्रेकिंग : मुनस्यारी के पूर्व थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान दोषी करार, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में सजा

सुशील खत्री,पिथौरागढ़।मुनस्यारी के तत्कालीन थानाध्यक्ष रहे प्रदीप सिंह चौहान को विशेष सत्र न्यायालय (एससी/एसटी एक्ट) पिथौरागढ़ ने एक चर्चित मामले में दोषी करार दिया...

बड़ी खबर: मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम। दून के मॉल और सचिवालय में लगेंगे स्टॉल

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम हैंडमेड राखियों की बढ़ी मांग, एनआरएलएम से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार की...

Related Posts