बड़ी खबर: अब SIT करेगी  छात्रवृत्ति घोटाले की जांच..

देहरादून। उत्तराखंड में चर्चित अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले की जांच अब विशेष अन्वेषण दल (SIT) करेगी।  अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी मुरुगेशन ने SIT गठन के आदेश जारी कर दिए।

इस SIT की अध्यक्षता पुलिस महानिरीक्षक अपराध कानून व्यवस्था करेंगे। दल में राज्य के सभी जिला पुलिस कप्तान (SSP) सदस्य बनाए गए हैं।

इसके साथ ही अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का शासन द्वारा नामित अधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक (अपराध), पुलिस मुख्यालय भी इसमें शामिल होंगे। SIT अपने विवेकानुसार अन्य अधिकारियों और कार्मिकों की मदद भी ले सकेगी।

92 संस्थान आए थे रडार पर

जानकारी के मुताबिक, इस घोटाले में प्रदेशभर के 92 शैक्षणिक संस्थान जांच के घेरे में आए थे। जिला प्रशासन द्वारा की गई जांच में 17 संस्थानों में गड़बड़ी की पुष्टि हुई थी।

इसके बाद अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने संदिग्ध संस्थानों का पुनः सत्यापन कराने की बात कही थी। अब SIT के गठन से जांच और तेज होने की उम्मीद है।

बड़े खुलासों की संभावना

छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर लंबे समय से सवाल उठ रहे थे। SIT की जांच से न सिर्फ गड़बड़ी में शामिल संस्थानों की पूरी हकीकत सामने आएगी, बल्कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई भी तय मानी जा रही है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts