दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे टकराई अनियंत्रित कार। एक की मौत, चार गंभीर घायल..

रिपोर्ट: नीरज उत्तराखंडी  मोरी (उत्तरकाशी), 23 अगस्त 2025। उत्तरकाशी जिले में मोरी-नैटवाड़ रोड पर शुक्रवार को गिनोटी तप्पड़ के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में राजकीय इंटर कॉलेज नैटवाड़ में परिचारक के पद पर तैनात नवीन रमोला (निवासी चिन्यालीसौड़) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार वर्षीय बच्चे समेत चार […]

रिपोर्ट: नीरज उत्तराखंडी 

मोरी (उत्तरकाशी), 23 अगस्त 2025। उत्तरकाशी जिले में मोरी-नैटवाड़ रोड पर शुक्रवार को गिनोटी तप्पड़ के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में राजकीय इंटर कॉलेज नैटवाड़ में परिचारक के पद पर तैनात नवीन रमोला (निवासी चिन्यालीसौड़) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार वर्षीय बच्चे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में पांच लोग सवार थे और वे मोरी से नैटवाड़ की ओर जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी गिनोटी तप्पड़ पहुंची, सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा टकराई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

मृतक और घायलों की पहचान

इस हादसे में चालक नवीन रमोला (सरकारी स्कूल परिचारक) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार अन्य चार लोग घायल हो गए:

  • बीना देवी (40 वर्ष)
  • कपूरे देवी (60 वर्ष)
  • प्रकाश रांगड़ (31 वर्ष)
  • रियांश (4 वर्ष)

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों में शोक की लहर

इस दुर्घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा और स्पीड ब्रेकरों की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।

Also Read This

ब्रेकिंग : मुनस्यारी के पूर्व थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान दोषी करार, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में सजा

सुशील खत्री,पिथौरागढ़।मुनस्यारी के तत्कालीन थानाध्यक्ष रहे प्रदीप सिंह चौहान को विशेष सत्र न्यायालय (एससी/एसटी एक्ट) पिथौरागढ़ ने एक चर्चित मामले में दोषी करार दिया...

बड़ी खबर: मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम। दून के मॉल और सचिवालय में लगेंगे स्टॉल

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम हैंडमेड राखियों की बढ़ी मांग, एनआरएलएम से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार की...

Related Posts