Uttarakhand News : सफाई कर्मचारियों को धामी सरकार का बड़ा तोहफ़ा।अब आश्रितों को मिलेगी नौकरी

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासनादेश जारी कर मृत संवर्ग के अंतर्गत भर्ती 859 सफाई कर्मचारियों को सामान्य संवर्ग में लाने का रास्ता साफ कर दिया गया है। इसके बाद इन कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति या निधन की स्थिति में उनके आश्रितों को मृतक आश्रित कोटे के तहत नौकरी का लाभ मिल सकेगा।Uttarakhand News

मृत संवर्ग समाप्त, सफाई कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी

कुछ वर्ष पहले 859 सफाई कर्मचारियों को नियमित किया गया था, लेकिन उन्हें मृत संवर्ग में भर्ती कर दिया गया था। इसके चलते उनके आश्रितों को नौकरी का लाभ नहीं मिल पा रहा था।Uttarakhand News Today 

सफाई कर्मचारी लगातार इस संवर्ग को समाप्त करने और सामान्य कर्मचारियों की तरह सेवा लाभ देने की मांग कर रहे थे। आखिरकार मुख्यमंत्री धामी ने उनकी मांग मान ली।Uttarakhand Breaking News

आगे की मांगें भी रखी गईं

अब मुख्यमंत्री से नाला गैंग रात्रिकालीन सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण, नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने और कर्मचारियों के कौशल प्रशिक्षण जैसी मांगें भी रखीं।Dehradun News

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts