ऋषिकेश, 30 अगस्त 2025। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (THDCIL) ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली स्थित आईटीसी मौर्य होटल में आयोजित ग्लोबल वाटर टेक समिट 2025 में कंपनी को “सीएसआर विद ए ह्यूमन हार्ट – कंपनी ऑफ द ईयर 2025” श्रेणी के अंतर्गत प्रतिष्ठित जीईईएफ ग्लोबल अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया।
टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर.के. विश्नोई ने इस उपलब्धि पर कंपनी की टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान टीएचडीसीआईएल की समावेशी और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
‘टीएचडीसी सहृदय’ बना बदलाव की मिसाल
श्री विश्नोई ने बताया कि कंपनी की प्रमुख सीएसआर पहल “टीएचडीसी सहृदय” के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरणीय स्थिरता, ग्रामीण बुनियादी ढांचा तथा खेल एवं संस्कृति के क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। यह पहल समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में लगातार कारगर साबित हो रही है।
अधिकारियों ने किया पुरस्कार ग्रहण
कंपनी की ओर से यह पुरस्कार श्री हर्ष कुमार जिंदल, महाप्रबंधक (एस एंड ई) एवं श्रीमती महक शर्मा, उप प्रबंधक (एस एंड ई) ने ग्रहण किया।
इस सम्मान के बाद टीएचडीसीआईएल ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह सिर्फ ऊर्जा क्षेत्र में ही नहीं बल्कि कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के क्षेत्र में भी देश की अग्रणी कंपनियों में से एक है।




