Uttarakhand school holiday: कल इन सभी जिलों में बंद रहेंगे स्कूल..

Uttarakhand school holiday:भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देहरादून ने 1 सितंबर 2025 को जारी बुलेटिन में उत्तराखंड के कई हिस्सों में 2 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है। विभाग के मुताबिक इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और अति तीव्र वर्षा के दौर भी देखने को […]

Uttarakhand school holiday:भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देहरादून ने 1 सितंबर 2025 को जारी बुलेटिन में उत्तराखंड के कई हिस्सों में 2 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है।

विभाग के मुताबिक इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और अति तीव्र वर्षा के दौर भी देखने को मिल सकते हैं।

इन जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

मौसम विभाग की चेतावनी और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने 2 सितंबर को पिथौरागढ़(Pithoragarh School Closed), चंपावत(Champawat school closed), चमोली(Chamoli School closed), रुद्रप्रयाग(Rudraprayag school closed), उधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar school closed), अल्मोड़ा (Almora School closed), नैनीताल (Nanital School closed)और उत्तरकाशी(uttarkashi school closed) जिले में सभी सरकारी, निजी और गैर-सरकारी स्कूलों (कक्षा 1 से 12 तक) को बंद रखने का आदेश दिया है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश घोषित किया गया है।

अधिकारियों को अनुपालन का निर्देश

मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली ने आदेश जारी करते हुए सभी विद्यालयों को इसका पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) को भी सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Also Read This

जॉब ब्रेकिंग : आईआरईएल में निकली 73 पदों पर भर्ती । 2.40 लाख तक मिलेगी सैलरी

सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड ने अपनी...

बद्रीनाथ धाम चोरी प्रकरण: चार दिन की रिमांड के बाद आरोपी प्रमोद नौटियाल ने SIT के सामने कबूला जुर्म, जांच जारी

गिरीश चंदोला / चमोलीबद्रीनाथ धाम में चढ़ावे और बहुमूल्य वस्तुओं की चोरी के चर्चित मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) को...

Related Posts