IB Recruitment 2025: 10वीं पास के लिए 455 पदों पर भर्ती आवेदन का मौका ..

IB Recruitment 2025:सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (Intelligence Bureau) ने सिक्योरिटी असिस्टेंट (मोटर ट्रांसपोर्ट) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 455 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 सितंबर 2025 से 28 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की प्रक्रिया गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी की जाएगी।

IB Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 6 सितंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 28 सितंबर 2025

कुल रिक्तियां (Vacancy Details)

इंटेलिजेंस ब्यूरो ने इस भर्ती में कुल 455 पदों की घोषणा की है, जिनका वर्गवार विवरण इस प्रकार है:

  • जनरल (UR): 219 पद
  • EWS: 46 पद
  • OBC: 90 पद
  • SC: 51 पद
  • ST: 49 पद

शैक्षिक योग्यता (Eligibility Criteria)

  • उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है।
  • उम्मीदवार के पास लाइट मोटर व्हीकल (LMV) ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
  • ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के बाद कम से कम 1 वर्ष का ड्राइविंग अनुभव होना जरूरी है।
  • उम्मीदवार उसी राज्य का निवासी होना चाहिए, जिसके लिए वह आवेदन कर रहा है।

आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 27 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) को सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • जनरल, EWS और OBC वर्ग: ₹650/-
  • अन्य सभी उम्मीदवार: ₹550/-

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और ड्राइविंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

यदि आप 10वीं पास हैं और आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस है, तो इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में सिक्योरिटी असिस्टेंट मोटर ट्रांसपोर्ट के रूप में करियर बनाने का यह शानदार मौका है। आवेदन की प्रक्रिया समय से पूरी करें और ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डिटेल्स चेक करें।

Read Next Article Scroll Down

Related Posts