Uttarakhand News: डीएम ने दी छात्रों को सौगात। यहां महाविद्यालय में खुला अत्याधुनिक रीडिंग रूम

देहरादून। सितंबर 2025। नीरज उत्तराखंडी  जौनसार बाबर क्षेत्र के छात्रों को अब पढ़ाई के लिए मिलेगा आधुनिक और बेहतर माहौल। जिलाधिकारी सविन बंसल ने अपने त्यूणी दौरे के दौरान छात्रों की मांग को पूरा करते हुए पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय, त्यूणी में एक अत्याधुनिक रीडिंग रूम की सौगात दी है। ₹4.90 लाख से साकार हुआ […]

देहरादून। सितंबर 2025। नीरज उत्तराखंडी 
जौनसार बाबर क्षेत्र के छात्रों को अब पढ़ाई के लिए मिलेगा आधुनिक और बेहतर माहौल। जिलाधिकारी सविन बंसल ने अपने त्यूणी दौरे के दौरान छात्रों की मांग को पूरा करते हुए पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय, त्यूणी में एक अत्याधुनिक रीडिंग रूम की सौगात दी है।

₹4.90 लाख से साकार हुआ सपना

डीएम सविन बंसल ने छात्रों की जरूरत को देखते हुए ₹4.90 लाख की राशि स्वीकृत की थी। पहले महाविद्यालय में न तो रीडिंग रूम की सुविधा थी और न ही सही से बैठने की व्यवस्था। पर्याप्त रोशनी का भी अभाव था। अब छात्रों को शांत, स्वच्छ और तकनीकी सुविधाओं से युक्त माहौल मिल रहा है, जिससे वे निश्चिंत होकर पढ़ाई कर सकेंगे।

प्राचार्य और छात्रों ने जताया आभार

महाविद्यालय के प्राचार्य सतीश चंद्र सेमवाल ने कहा—
“यह रीडिंग रूम हमारे लिए मील का पत्थर साबित होगा। डीएम ने जिस संवेदनशीलता और तत्परता से इस कार्य को पूरा कराया है, वह सराहनीय है। अब हमारे छात्र उच्च गुणवत्ता वाली पढ़ाई कर पाएंगे।”

वहीं, छात्रों ने भी जिलाधिकारी का धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उनकी पढ़ाई और तैयारी पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगी।

जौनसार बाबर को शिक्षा का मजबूत आधार

इस नई सुविधा के खुलने से न केवल त्यूणी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को लाभ होगा, बल्कि पूरे जौनसार बाबर क्षेत्र में शिक्षा को एक नई दिशा मिलेगी। यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को मजबूती देने का एक सकारात्मक और प्रेरणादायी उदाहरण मानी जा रही है।

Also Read This

ब्रेकिंग : मुनस्यारी के पूर्व थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान दोषी करार, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में सजा

सुशील खत्री,पिथौरागढ़।मुनस्यारी के तत्कालीन थानाध्यक्ष रहे प्रदीप सिंह चौहान को विशेष सत्र न्यायालय (एससी/एसटी एक्ट) पिथौरागढ़ ने एक चर्चित मामले में दोषी करार दिया...

बड़ी खबर: मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम। दून के मॉल और सचिवालय में लगेंगे स्टॉल

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम हैंडमेड राखियों की बढ़ी मांग, एनआरएलएम से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार की...

Related Posts