Uttarakhand News: जागर संरक्षण दिवस पर इन प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान 

 देहरादून। उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और परंपराओं को संजोने के लिए हर वर्ष आयोजित होने वाले जागर संरक्षण दिवस पर इस बार भी प्रतिभाशाली कलाकारों और अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। आगामी 17 सितंबर 2025 (बुधवार) को आयोजित होने वाले इस समारोह में राज्य वाद्य यंत्र सम्मान 2025 और डांडी कांठी रत्न 2025 प्रदान किए जाएंगे। […]

 देहरादून। उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और परंपराओं को संजोने के लिए हर वर्ष आयोजित होने वाले जागर संरक्षण दिवस पर इस बार भी प्रतिभाशाली कलाकारों और अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। आगामी 17 सितंबर 2025 (बुधवार) को आयोजित होने वाले इस समारोह में राज्य वाद्य यंत्र सम्मान 2025 और डांडी कांठी रत्न 2025 प्रदान किए जाएंगे।

कहां और कब होगा कार्यक्रम

यह कार्यक्रम डांडी कांठी क्लब द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
📍 स्थान – संस्कृति विभाग प्रेक्षागृह, हरिद्वार बाईपास रोड, दूरदर्शन केंद्र, रिस्पना पुल, देहरादून
🕔 समय – शाम 5 बजे से

इस अवसर पर विभिन्न लोक जागरों और लोक वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहेंगी।

जौनपुर की दो हस्तियों को राज्य वाद्य यंत्र सम्मान 2025

इस बार टिहरी जिले के जौनपुर क्षेत्र से दो कलाकारों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा:

  1. शांति प्रसाद चमोली – ग्राम पापरा पट्टी पालीगाड़ निवासी शांति प्रसाद चमोली को ग्रामीण स्तर पर पौराणिक रामलीला मंचन के संरक्षण और संवर्धन में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
  2. डॉ. रेशमा शाह – ग्राम तेवा पालीगाड़ निवासी लोकगायिका डॉ. रेशमा शाह को लोक गायन के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह सम्मान मिलेगा।

मंच संचालन करेंगे सुनील सजवाण

कार्यक्रम का संचालन जौनपुर के ग्राम खेड़ा, थत्यूड़ निवासी और उत्तराखंड के चर्चित मंच संचालक सुनील सजवाण करेंगे।

Also Read This

ब्रेकिंग : मुनस्यारी के पूर्व थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान दोषी करार, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में सजा

सुशील खत्री,पिथौरागढ़।मुनस्यारी के तत्कालीन थानाध्यक्ष रहे प्रदीप सिंह चौहान को विशेष सत्र न्यायालय (एससी/एसटी एक्ट) पिथौरागढ़ ने एक चर्चित मामले में दोषी करार दिया...

बड़ी खबर: मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम। दून के मॉल और सचिवालय में लगेंगे स्टॉल

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम हैंडमेड राखियों की बढ़ी मांग, एनआरएलएम से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार की...

Related Posts