UKSSSC News: सहायक लेखाकार परीक्षा 2025 सम्पन्न। 57.35% अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

देहरादून, 7 सितंबर 2025 – उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा जारी विज्ञापन संख्या-69/उ०अ० से०च०आ०/2025 (दिनांक 28 मार्च 2025) के अंतर्गत सहायक लेखाकार एवं अन्य पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा रविवार को सकुशल सम्पन्न हुई। यह परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक राज्य के चार जनपदों देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा और […]

देहरादून, 7 सितंबर 2025 – उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा जारी विज्ञापन संख्या-69/उ०अ० से०च०आ०/2025 (दिनांक 28 मार्च 2025) के अंतर्गत सहायक लेखाकार एवं अन्य पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा रविवार को सकुशल सम्पन्न हुई।

यह परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक राज्य के चार जनपदों देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा और नैनीताल के 26 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।

उपस्थिति का प्रतिशत

  • कुल पंजीकृत अभ्यर्थी: 10,735
  • परीक्षा में शामिल हुए: 6156
  • अनुपस्थित: 4579
  • उपस्थिति प्रतिशत: 57.35%

पारदर्शिता और सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम

परीक्षा को शुचिता और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के लिए आयोग ने कड़े इंतज़ाम किए।

  • सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस विभाग ने फ्रिस्किंग (तलाशी) की।
  • प्रत्येक अभ्यर्थी की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की गई।
  • नकल रोकने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर की व्यवस्था की गई।

शांतिपूर्ण और सफल आयोजन

आयोग के अनुसार यह परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण और सकुशल तरीके से सम्पन्न हुई।

आयोग ने जताया आभार

आयोग ने परीक्षा के सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए केंद्र अधीक्षकों, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, सेवा प्रदाताओं और आयोग प्रतिनिधियों का धन्यवाद व्यक्त किया।

Also Read This

हादसा:उफनती नदी में पलटा मैक्स वाहन।  SDRF ने जान पर खेलकर 2 लोगों को बचाया

ऋषिकेश: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच ऋषिकेश क्षेत्र में बीन नदी का जलस्तर बढ़ने...

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

Related Posts